Home मध्य प्रदेश EOW की मंडला में बड़ी कार्रवाई, वन विभाग के बाबू श्वेतांक चौरसिया...

EOW की मंडला में बड़ी कार्रवाई, वन विभाग के बाबू श्वेतांक चौरसिया के घर छापा

2
0
Jeevan Ayurveda

 मंडला
 मंडला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने क्लर्क के घर पर छापामार कार्रवाई की है। पश्चिम सामान्य वन मंडल के बाबू के घर पर ये दबिश दबिश गई है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत सामने आने के बाद टीम ने ये कार्रवाई की है। फिलहाल, टीम बाबू के घर नें दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि, जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार सुबह पश्चिम सामान्य वन मंडल के बाबू के मंडला स्थित घर पर दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम सामान्य वन मंडल के बाबू स्वेतान्क चौरसिया के घर पर छापा मारा हैं। बताया जा रहा है कि, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम बुधवार सुबह अचानक मंडला पहुंचीं। अब तक इस पर किसी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल, जांच पड़ताल की जा रही है। माना जा रहा है कि, जांच के बाद इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।
आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर कार्रवाई

Ad

जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने वन विभाग के क्लर्क स्वेतांक चौरसिया के राज राजेश्वरी स्थित घर पर छापामार कार्रवाई की है। उक्त कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के चलते की गई है।

टीम को देख संतब्ध रह गया परिवार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी का कहना है कि, स्वेतांक चौरसिया के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायते मिली थी। जिसकी जांच के बाद जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने आज सुबह उनके आवास पर पहुंची है। ईओडब्ल्यू की टीम को देखकर परिवार के सदस्यों समेत स्वेतांक चौरसिया स्तब्ध रह गए। टीम द्वारा लिपिक के घर में मौजूद दस्तावेजों, संपत्ति से संबंधित कागजात और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। अधिकारी संपत्ति और आय से जुड़े दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं। इसके बाद खुलासा हो पाएगा कि, आखिर आय से कितनी सम्पति अधिक है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here