Home बिज़नेस Apple Pay India Launch: 2026 के अंत तक भारत में दस्तक, शुरुआत...

Apple Pay India Launch: 2026 के अंत तक भारत में दस्तक, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं; जानें क्या बदलेगा

3
0
Jeevan Ayurveda

मुंबई 
एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज Apple इस साल के आखिर में अपनी Apple Pay सर्विस को भारत में लॉन्च कर सकती है. जानकारी के अनुसार, Apple देश के डिजिटल पेमेंट मार्केट में कदम रखने की तैयारी कर रहा है और इसी के तहत यह सर्विस तैयार की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि लॉन्च की तैयारियों के हिस्से के तौर पर कंपनी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के साथ बातचीत कर रही है. हालांकि Apple ने अभी तक इन योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. इसमें लॉन्च की संभावित टाइमलाइन या भारत में Apple Pay के आने पर मिलने वाले फीचर्स शामिल हैं। 

Ad

भारत में Apple Pay के लॉन्च की संभावना
बिज़नेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, Apple सितंबर के आखिर या अक्टूबर में भारत में Apple Pay को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. संभावना जताई जा रही है कि यह सर्विस शुरू में Visa और Mastercard जैसे नेटवर्क वाले क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करेगी। 

इस योजना की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने पब्लिकेशन को बताया कि Apple ट्रांज़ैक्शन से होने वाली कमाई को लेकर बड़े कार्ड जारी करने वाले बैंकों के साथ बातचीत भी कर रहा है. इस लॉन्च से भारत के प्रीमियम क्रेडिट कार्ड मार्केट में Apple Pay की मौजूदगी बन जाएगी। 

यूज़र्स Apple Wallet में एलिजिबल कार्ड जोड़ सकेंगे और नियर-फ़ील्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके, कम्पैटिबल पॉइंट-ऑफ़-सेल टर्मिनल पर iPhone या iPad से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे. इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लॉन्च के समय UPI की सुविधा मिलने की संभावना नहीं है, क्योंकि इस सर्विस को शुरू करने के लिए Apple को 'नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया' और एक स्पॉन्सर बैंक से मंज़ूरी की ज़रूरत होगी। 

ऐसे में, संभावना जताई जा रही है कि यह सर्विस उस कार्ड-बेस्ड पेमेंट सिस्टम के साथ शुरू होगी, जिसका इस्तेमाल Apple दूसरे बाज़ारों में करता है. रिपोर्ट्स की माने तो, Apple हर ट्रांज़ैक्शन पर 15 से 20 बेसिस पॉइंट की फ़ीस चाहता है, जबकि कुछ बैंक 10 बेसिस पॉइंट की मांग कर रहे हैं. यह फ़ीस ग्राहकों या मर्चेंट से नहीं, बल्कि बैंकों के इंटरचेंज रेवेन्यू से ली जाएगी। 

बता दें कि फरवरी 2026 में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट सामने आई थी कि जिसमें बताया गया था कि Apple भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए ICICI Bank Ltd., HDFC Bank Ltd. और Axis Bank Ltd के साथ बातचीत कर रही है. Apple इस प्लान के लिए ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क कंपनियों Mastercard Inc. और Visa Inc. से भी बात कर रही है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here