Home मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा तैयारियां तेज, 33,834 टीचर होंगे शामिल, सीसीटीवी से होगी...

शिक्षक पात्रता परीक्षा तैयारियां तेज, 33,834 टीचर होंगे शामिल, सीसीटीवी से होगी निगरानी

5
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

भोपाल

Ad

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से 20 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची और दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा जिला मुख्यालयों पर आयोजित होगी और सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

प्रदेश में शिक्षकों की यह पहली पात्रता परीक्षा
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रदेश में शिक्षकों की यह पहली पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है। कोर्ट ने राज्य सरकार को वर्ष 2028 तक तीन साल के अंतराल में पात्रता परीक्षा आयोजित कर शिक्षकों की पात्रता परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हर साल दो परीक्षाएं कराने की बात कही गई है। हालांकि, मध्यप्रदेश में इस साल एक ही परीक्षा आयोजित हो सकेगी।
 
प्राथमिक और माध्यमिक वर्ग के शिक्षक होंगे शामिल
मंडल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेशभर से कुल 33,834 शिक्षक परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 15,176 प्राथमिक और 18,658 माध्यमिक वर्ग के शिक्षक हैं। परीक्षा में करीब 20 हजार सरकारी और 14 हजार निजी विद्यालयों के शिक्षक शामिल होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख तीन बार बढ़ाने के बाद कुल इतने आवेदन प्राप्त हुए हैं।

रीवा में सबसे ज्यादा, भोपाल में 616 शिक्षक
जिलेवार आंकड़ों में सबसे अधिक 1,474 आवेदन रीवा से प्राप्त हुए हैं। छतरपुर में 1,229, मंडला में 1,227, उज्जैन में 1,142, रतलाम में 1,081 और सागर में 1,038 शिक्षक परीक्षा देंगे। वहीं जबलपुर में 1,026, इंदौर में 907, ग्वालियर में 696 और भोपाल में 616 शिक्षकों ने आवेदन किया है। परीक्षा के विस्तृत दिशा-निर्देश मंडल की ओर से अलग से जारी किए जाएंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here