Home मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा की मंडियों में मक्के की बंपर आवक, किसानों को मिल रहा...

छिंदवाड़ा की मंडियों में मक्के की बंपर आवक, किसानों को मिल रहा 3 हजार रुपये भाव

9
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

छिन्दवाड़ा 
कॉर्न सिटी छिंदवाड़ा में मक्के के बंपर उत्पादन ने किसानों को मालामाल कर दिया है. कृषि उपज मंडी कुसमैली में हालात ये हैं कि हर दिन 80 हजार क्विंटल मक्का बेचने के लिए किसान पहुंच रहे हैं. मंडी में अनाज रखने की जगह तक नहीं बची है. ऐसे में कई किसानों को सड़क पर मक्के का ढेर लगाकर नीलामी में शामिल होना पड़ रहा है। 

Ad

छिंदवाड़ा में मक्का ने किया मालामाल
कॉर्न सिटी के नाम से देश भर में पहचान बना चुका छिंदवाड़ा का किसान इस बार मालामाल है, क्योंकि मक्के की फसल को जिस तरह की बारिश की जरूरत होती है उस हिसाब से बारिश हुई. ऐसे में छिंदवाड़ा में मक्के का उत्पादन बंपर हुआ है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कृषि उपज मंडी कुसमैली में हर दिन 70 से 80 हजार क्विंटल मक्का बेचने के लिए मंडी में आ रहा है और इसे रखने के लिए व्यवस्थाएं भी नाकाफी साबित हो रही हैं. किसानों को सड़क के किनारे ढेर लगाकर मक्का नीलाम करना पड़ रहा है। 

सालों बाद मिल रहे अच्छे दाम, किसानों के खिले चेहरे 
कृषि उपज मंडी सचिव समृद्धि एम धांडे ने बताया, '' कृषि उपज मंडी में भरपूर मक्के की आवक है. 80 हजार क्विंटल तक प्रतिदिन आ रहा है और भाव भी बहुत अच्छे मिल रहे हैं, तो किसान भी खुश हैं। 

सालों बाद मिल रहे अच्छे दाम, किसानों के खिले चेहरे
मक्के की फसल बेचने कृषि उपज मंडी पहुंचे किसान कुलदीप वैद्य ने बताया, '' कई सालों से मक्का खेतों में लगा रहे हैं लेकिन दाम कम मिल रहे थे और लागत ज्यादा थी. कई सालों बाद पहली बार मकई के दाम ₹3000 प्रति क्विंटल तक पहुंचे हैं, जिससे अच्छा फायदा हो रहा है. फसल के दाम अगर इस तरह मिलें, तो खेती फायदे का सौदा साबित हो सकती है. मंडी में मक्का रखने के लिए जगह नहीं है, इसके बाद भी किसान परेशानियों से जूझकर अनाज बेच रहा है क्योंकि दाम इतने अच्छे हैं, इसलिए परेशानियां मायने नहीं रखती। 

4 लाख हेक्टेयर जमीन में लगा है मक्का
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा मक्के की खेती की जाती है. इस साल करीब 4 लाख हेक्टेयर जमीन पर मक्के की फसल किसानों द्वारा लगाई गई थी. पहले मक्का समर्थन मूल्य पर मध्य प्रदेश सरकार खरीदती थी, उसके बाद समर्थन मूल्य तय कर दिया गया लेकिन खरीदी सरकार ने बंद कर दी थी. किसानों को इसे खुले बाजार में सस्ते दामों पर बेचना पड़ता था। 

आवक ज्यादा हुई तो मंडी करनी पड़ी बन्द
उम्मीद से ज्यादा आवक होने की वजह से मंडी प्रबंधन की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई थी पर्याप्त मात्रा में हमाल तुलाई नहीं कर पा रहे थे और नीलामी भी ठीक ढंग से नहीं हो पा रही थी जिसके चलते शुक्रवार को मंडी प्रबंधन ने एक दिन नीलामी बंद रखकर व्यवस्था बनाने के लिए काम किया दरअसल मंडी में कैपेसिटी 50000 क्विंटल तक की है अचानक से लगभग दोगुनी आवक ने व्यवस्थाओं को गड़बड़ा दिया है हमाल भी काम कर नहीं पा रहे हैं और मंडी का अमला भी व्यवस्था नहीं बना रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here