सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ

    7
    0
    Jeevan Ayurveda

    bplnews24:

    बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए और दुनिया भर में ₹90 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करने के बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी मिस्ट्री ड्रामा फिल्म 'द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' अब OTT पर आ गई है. यह फिल्म शुक्रवार से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने लगी है.

    Ad

    दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी भारतीय लोककथाओं पर आधारित है. इसमें एक पुरानी मान्यता, एक पवित्र जंगल और एक इंसान की लापरवाही भरी चुनौती एक भयानक अलौकिक लड़ाई को जन्म देती है. प्राइम वीडियो के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'जंगल अब आपको बुला रहा है 🌳 #TheVvaanOnPrime, अभी देखें.'

    बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ की कमाई
    बॉक्स ऑफिस पर, लगातार कई असफलताओं के बाद 'द वन' ने सिद्धार्थ को कुछ राहत दी है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, भारत में इस फिल्म ने कुल 70.35 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, जबकि दुनिया भर में इसका कुल कलेक्शन 91.49 करोड़ रुपये रहा. 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को अजय देवगन की 'दृश्यम: द कंक्लूजन' से कड़ी टक्कर मिली, जिस वजह से यह अपनी शुरुआती रफ्तार को बरकरार नहीं रख सकी.

     क्या 'द वन' की कहानी
    फिल्म की कहानी ऋषि (सिद्धार्थ) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी ममता (तमन्ना) के साथ अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने के लिए अपने गांव लौटता है. हालांकि, एक पवित्र जंगल- जिसकी रक्षा गांव की देवी 'वनदेवी' करती हैं के बीच से सड़क बनाने की योजना उसे विकास और गहरी मान्यताओं के बीच एक संघर्ष में फंसा देती है.

    जहां ममता गांव वालों की परंपराओं का सम्मान करती है, वहीं ऋषि, जिसका आस्था से भरोसा उठ चुका है, गांव वालों की चेतावनियों को नजरअंदाज कर देता है. इनमें सबसे अहम चेतावनी यह थी कि सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश नहीं करना चाहिए. लेकिन जब वह इस सदियों पुराने नियम को तोड़ता है, तो घटनाओं का एक खौफनाक सिलसिला शुरू हो जाता है, जो उसे ऐसे रहस्यमयी और अनजान ताकतों की दुनिया में खींच ले जाता है, जिन्हें समझना उसके बस की बात नहीं है.

    वन का आएगा पार्ट 2
    इस फिल्म को एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने TVF मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शंस के साथ मिलकर पेश किया है, और इसे 11:11 के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. इस फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना पहली बार एक साथ नजर आए हैं. फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम रोल में हैं.

    हाल ही में, छठ पूजा के मौके पर एकता कपूर ने इस फिल्म के सीक्वल, 'द व्वान 2' (The Vvaan 2) की घोषणा की है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर यह अपडेट शेयर करते हुए लिखा, 'द व्वान की कहानी अभी बाकी है.'

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here