Home छत्तीसगढ़ भिलाई में गैंगस्टर तपन सरकार पर पुलिस का शिकंजा, 7 गुर्गे गिरफ्तार

भिलाई में गैंगस्टर तपन सरकार पर पुलिस का शिकंजा, 7 गुर्गे गिरफ्तार

4
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

भिलाई.

Ad

गैंगस्टर तपन सरकार और उसके साथियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने दुर्ग पुलिस ने बुधवार सुबह एसीसीयू की टीम ने गैंगस्टर तपन सरकार के मोहन नगर स्थित घर सहित उसके सात गुर्गों के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

हालांकि, पुलिस की टीम को एक बार फिर तपन सरकार घर पर नहीं मिला। वहीं, उसके सात गुर्गे पुलिस के हाथ लगे। सभी को संबंधित थानों में ले जाकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 50 हजार से एक लाख रुपए तक का बाउंडओवर भरवाया गया। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर ‘एसीसीयू की टीम ने मोहन नगर, भिलाई नगर, वैशाली नगर और छावनी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की।

पकड़े गए सात लोगों को उनके संबंधित थानों में भेजा गया, जहां उनसे 50 हजार से एक लाख रुपए तक का बाउंडओवर भरवाया गया। पुलिस ने उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी अपराध में संलिप्तता सामने आने पर बाउंडओवर की राशि शासन के पक्ष में जब्त की जा सकती है। इसके अलावा उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here