Home खेल इयान हीली ने उस्मान ख्वाजा को बताया खराब टीममेट, चोट का बहाना...

इयान हीली ने उस्मान ख्वाजा को बताया खराब टीममेट, चोट का बहाना बनाकर F1 देखने जाने का लगाया आरोप

5
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

नई दिल्ली
 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज इयान हीली ने अनुभवी ओपनर उस्मान ख्वाजा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें एक खराब टीममेट करार दिया है। यह ताजा विवाद ख्वाजा की किताब सब्र में हीली के साथ उनके तनावपूर्ण रिश्तों का जिक्र किए जाने के बाद भड़का है। क्वींसलैंड क्रिकेट के डिप्टी चेयरमैन की भूमिका निभा रहे हीली ने ख्वाजा के उस दावे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं जिसमें उन्होंने पिछले साल हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण शेफील्ड शील्ड का एक अहम मुकाबला न खेलने की बात कही थी।

Ad

इयान हीली ने किया बड़ा खुलासा
इयान हीली ने खुलासा किया कि पिछले साल जब क्वींसलैंड की टीम मैदान पर उतर रही थी तब ख्वाजा मैच खेलने के बजाय मेलबर्न में फॉर्मूला 1 ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्री देखने पहुंच गए थे। इस घटना पर नाराजगी जताते हुए हीली ने कहा, 'जिस बात ने सब्र का बांध तोड़ दिया वह ग्रां प्री वाली घटना थी। उस समय मुझे नहीं पता था कि वे ग्रां प्री जा रहे हैं और न ही उनकी क्वींसलैंड टीम को इसकी कोई खबर थी। उन्होंने टीम को यह बताना भी जरूरी नहीं समझा कि वे मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं।'

चोट को लेकर बोला था झूठ
हीली ने आगे चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि क्वींसलैंड के मेडिकल स्टाफ ने जांच के बाद ख्वाजा को पूरी तरह फिट पाया था और उनमें किसी भी तरह की चोट के संकेत नहीं मिले थे। मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए हीली ने कहा, 'जब उन्होंने चोट का दावा किया तो मैंने ड्रेसिंग रूम के सभी डॉक्टरों और हाई-परफॉर्मेंस प्रमुख से इस बारे में पूछताछ की और उन्होंने किसी भी चोट से इनकार कर दिया। उन्होंने ख्वाजा की शारीरिक और कार्यक्षमता के आधार पर जांच की और कहा कि कोई हैमस्ट्रिंग इंजरी नहीं है आप खेलने के लिए बिल्कुल फिट हैं।' उन्होंने अपनी किताब में यह बात नहीं लिखी। इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि 'चलिए आज दोपहर इसका स्कैन करा लेते हैं', लेकिन उन्होंने स्कैन कराने से साफ मना कर दिया।'

यह बेहद शर्मनाक है- हीली
अपने पूर्व साथी के इस रवैये पर निराशा व्यक्त करते हुए हीली ने क्वींसलैंड टीम के प्रति ख्वाजा की ईमानदारी और प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'यह बेहद शर्मनाक है कि वे अपनी टीम का इससे बेहतर तरीके से समर्थन नहीं करते और फिर हमें पता चलता है कि वे ग्रां प्री देखने जा रहे हैं।'

दोनों दिग्गजों के बीच तल्खी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हीली ने एडिलेड ओवल में होने वाले टेस्ट मैच से महज दो हफ्ते पहले उसी मैदान पर क्वींसलैंड के एक मुकाबले से दूरी बनाने के लिए ख्वाजा की कड़ी आलोचना की थी। हालांकि, इस विवाद से अलग क्वींसलैंड के लिए ख्वाजा का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है जहां उन्होंने 2015 से 2024 तक कप्तानी करते हुए टीम को 2020-21 का शेफील्ड शील्ड खिताब जिताया और 64 प्रथम श्रेणी मैचों में 45.44 की औसत से 4,317 रन बनाए।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here