Home मध्य प्रदेश UP चुनाव से पहले BJP की बड़ी रणनीति, यादव और ब्राह्मण वोटर्स...

UP चुनाव से पहले BJP की बड़ी रणनीति, यादव और ब्राह्मण वोटर्स को साधने के लिए MP के नेताओं को जिम्मेदारी

7
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

भोपाल
 उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी की रणनीति के तहत अगले महीने से मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों का उत्तर प्रदेश दौरा शुरू हो जाएगा। पार्टी ने इन नेताओं के प्रचार कार्यक्रमों का एक खास खाका तैयार किया है, जिसके तहत उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी जातियों और क्षेत्रीय प्रभाव के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Ad

सीएम मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान संभालेंगे कमान
चुनावी प्रचार में मध्य प्रदेश के कई बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया और सांसद गणेश सिंह समेत कई अन्य दिग्गज नेता बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मध्य प्रदेश के इन नेताओं का यूपी चुनाव में बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

यादव और ब्राह्मण वोटों को साधने की खास रणनीति
उत्तर प्रदेश में पारंपरिक रूप से यादव मतदाताओं को समाजवादी पार्टी का समर्थक माना जाता है। इस समीकरण को साधने और सेंध लगाने के लिए पार्टी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रमुखता से मैदान में उतार रही है। वहीं, दूसरी ओर ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाने की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और अन्य ब्राह्मण चेहरों को सौंपी गई है। इसके अलावा, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर तिवारी, जिनका पुराना नाता यूपी से रहा है और जिन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काम किया था, वे भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार की कमान संभालेंगे।

ओबीसी जातियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में खास तैनाती
यादव और ब्राह्मणों के अलावा यूपी चुनाव में अन्य ओबीसी जातियों (जैसे कुर्मी, कुशवाहा, सैनी, मौर्य, लोधी, निषाद, पाल, जाट, गुर्जर, तेली, प्रजापति और विश्वकर्मा) की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। बीजेपी इन जातियों के बहुल क्षेत्रों में मध्य प्रदेश के अपने कद्दावर मंत्रियों को उतारने की तैयारी में है। मंत्रियों में प्रहलाद सिंह पटेल, लखन पटेल, नारायण सिंह कुशवाह, राव उदय प्रताप सिंह और राज्यसभा सांसद महेश केवट जैसे चेहरों को उन इलाकों में तैनात किया जा सकता है, जहां इनकी जाति के मतदाता चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर के नेताओं को भी इस महाअभियान में लगाया जा रहा है, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here