Home छत्तीसगढ़ CG में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की...

CG में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की खाल के साथ 6 गिरफ्तार

10
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

बीजापुर.

Ad

जिले में वन्यजीवों के संगठित शिकार और अवैध तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। वन विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पैंगोलिन के 9.260 किलोग्राम शल्क और तेंदुए की एक खाल बरामद की है। मामले में कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम रेड्डी, तहसील गंगालूर में की गई, जहां से पैंगोलिन के शल्क बरामद कर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर वन विभाग की टीम ने ग्राम मल्लेपल्ली, बासागुड़ा क्षेत्र में दूसरी दबिश दी। यहां से तेंदुए की एक खाल बरामद करते हुए 2 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि पैंगोलिन और तेंदुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-I में शामिल अति संरक्षित वन्यजीव हैं। इनके शिकार और अंगों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आगे वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here