Home मध्य प्रदेश अवैध शराब के परिवहन, भण्डारण और क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध हमारी प्राथमिकता :...

अवैध शराब के परिवहन, भण्डारण और क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

10
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

अवैध शराब के परिवहन, भण्डारण और क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Ad

देवास में हुए हादसे के प्रति संवेदनशील है राज्य सरकार
खतरनाक कार्बाइड गन और प्रतिबंधित पटाखों से बचाएं बच्चों को
मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति चाक-चौबंद रखने के दिए गए निर्देश

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चाक-चौबंद रहना चाहिए। अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही का अभियान जारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर्व पर प्रतिबंधित पटाखे उपयोग में न लाने का आमजन से आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में बुलाई गई बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में चर्चा करने के टीवी चैनल प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि अवैध शराब के परिवहन, भण्डारण और क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एंटी ड्रग माफिया के खिलाफ वर्ष 2029 तक कठोर कार्रवाई करने का जो निर्णय लिया गया है उसके परिपालन में दीपावली पर्व के संदर्भ में लॉ एण्ड आर्डर से संबंधित जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपावली पर प्रतिबंध के बावजूद उपयोग की जाने वाली विस्फोटक सामग्री पर रोक लगाई गई है। अभिभावकों से भी अपने बच्चों को ऐसे पटाखों जिसमें कार्बाइड गन भी शामिल है, से बचाने का आहवान किया है।

देवास हादसे के प्रति संवेदनशील है राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को बताया कि बीते दिन देवास के पास जो घटना हुई, उसे लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। देवास हादसे के प्रति राज्य सरकार संवेदनशील है। राज्य के अंदर एन्टी ड्रग्स से लेकर जिस प्रकार की गतिविधियों को लेकर भारत सरकार ने अपेक्षा की है, उसके अंतर्गत सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारा अभियान सबसे सफल रहा। समय-सीमा में प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा किया गया। इसी प्रकार का पूरा मैकेनिज्म बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा समूह कार्य कर रहा है। इन्हें सभी आवश्यक साधन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध शराब के परिवहन, भण्डारण, अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाकर पूरे राज्य में एक साथ कार्रवाई की जाए। जो लोग इन कृत्य में संलिप्त पाए जाएं, उन पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। देवास की घटना की जानकारी मिलते ही हमने मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा। देवास जिले में थाना प्रभारी से संबंधित दुखद घटना होते ही तत्काल राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल को मौके पर भेजा गया। स्पेशल डीजी उपेन्द्र जैन भी मेरे निर्देश पर मौके पर पहुंचे तथा उनके मार्गदर्शन में वर्तमान में जांच की जा रही है।

मंगलवार को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी शोकाकुल परिवार से मिले और सरकार की ओर से संदेवनाएं व्यक्त की गईं। उनके द्वारा देवास के कलेक्टर, एसपी द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शोकाकुल परिवार की सहायता के लिए वीर बलिदानी स्व. दिलीप पुरी की पत्नी को एसआई के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी जा रही है। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई। अवैध कार्य करने वालों और शराब माफिया के खिलाफ पुलिस हमेशा डटकर खड़ी रहेगी। हमारे पुलिस जवान ऐसे लोगों के खिलाफ हमेशा खड़े रहते हैं। प्रदेश के जिलों में अपराधियों के विरूद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास की घटना में शामिल अवैध शराब के नेटवर्क के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। वाहन चालक और वाहन मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दक्षता का परिचय देते हुए अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। आबकारी अधिकारी अमर सिंह बघेल को निलंबित किया गया गया। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को ऐसे मामलों के लिए योजना बनाकर निरंतर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here