Home मध्य प्रदेश बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी और टिकट बुकिंग की समय सारिणी

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी और टिकट बुकिंग की समय सारिणी

5
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी और टिकट बुकिंग की समय सारिणी

Ad

1 नवंबर से लागू समय-सारणी के अनुसार सुबह और शाम दो पालियों में होगी सफारी

भोपाल

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए पार्क सफारी और टिकट काउंटरों के समय की जानकारी जारी की गई है। 1 नवंबर 2026 से प्रभावशील समय-सारणी के अनुसार पर्यटक सुबह और शाम दोनों पालियों में जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।

सुबह और शाम सफारी का समय
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एवं बफर क्षेत्र में सुबह की सफारी प्रातः 6 बजे से 11:30 बजे तक होगी। वहीं शाम की सफारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगी। पर्यटक सफारी के टिकट सुबह 5:15 से 7:30 बजे तक, दोपहर 1:30 से 4 बजे तक और शाम 6 से 7:30 बजे तक टिकट काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं।

पर्यटक बांधवगढ़ आने से पहले टिकट काउंटर और सफारी के निर्धारित समय का ध्यान रखें, ताकि उन्हें टिकट एवं जंगल सफारी के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here