Home मध्य प्रदेश विंध्य विकास प्राधिकरण विवाद पर BJP में हलचल, CM मोहन यादव और...

विंध्य विकास प्राधिकरण विवाद पर BJP में हलचल, CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने दिखाई सख्ती

5
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

भोपाल

Ad

 विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति और उपाध्यक्ष डा. अजय सिंह के बीच विवाद को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नाराजगी जताई है। सूत्रों के अनुसार खंडेलवाल ने दोनों पदाधिकारियों को भोपाल में पार्टी कार्यालय बुलाकर कहा कि इस तरह से विवाद करोगे तो दोनों की नियुक्तियां रद कर दी जाएंगी।
विवाद को पार्टी फोरम में लाना चाहिए- खंडेलवाल

उन्होंने दोनों को आपसी समन्वय और संगठनात्मक मर्यादाओं के अनुरूप काम करने की समझाइश देते हुए कहा कि किसी तरह का विवाद है तो पार्टी फोरम में लाना चाहिए। मीडिया से बातचीत में खंडेलवाल ने कहा कि संगठन और सरकार की प्राथमिकता जनसेवा, विकास कार्यों को गति देना और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदारियों का निर्वहन करते समय आपसी संवाद, समन्वय और परस्पर सम्मान जरूरी है। किसी भी तरह के मतभेद को बातचीत के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए, ताकि संगठन की गरिमा और सरकार की छवि बनी रहे।

यह भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के सीएम मोहन यादव, बोले- राजनीति के लिए दिवंगत व्यक्तियों को घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण

सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करें- खंडेलवाल

खंडेलवाल ने दोनों पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने और विंध्य क्षेत्र के विकास व जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन और सरकार की अपेक्षा है कि सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करें। पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन, आपसी संवाद और सामूहिक जिम्मेदारी को महत्व देते हुए जनसेवा और विकास के साझा लक्ष्य के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here