Home विदेश जेडी वेंस ने नेतन्याहू को समर्थन देने से किया इनकार, बोले- ‘मैं...

जेडी वेंस ने नेतन्याहू को समर्थन देने से किया इनकार, बोले- ‘मैं सिर्फ अमेरिकी उम्मीदवारों पर ध्यान देता हूं’

4
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

वाशिंगटन

Ad

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दोबारा चुनाव लड़ने का समर्थन करने से इनकार कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में नेतन्याहू का समर्थन किया था, लेकिन वेंस ने साफ किया कि वह इजरायल के चुनाव में शामिल नहीं होना चाहते. सोमवार को पत्रकार मार्क हेल्परिन के साथ इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वह भी नेतन्याहू का समर्थन करते हैं. इस पर वेंस ने कहा, "मैं अमेरिकी उम्मीदवारों का समर्थन करता हूं. मैं इजरायल के चुनाव में शामिल नहीं हो रहा हूं। 

जेडी वेंस ने कहा कि ट्रंप का समर्थन अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय राजनीति के इतिहास में सबसे प्रभावशाली समर्थन है. हालांकि, उन्होंने दोहराया कि उनका ध्यान अमेरिका के मिडटर्म चुनाव पर है. वह नॉर्थ कैरोलिना में रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार माइकल व्हाटली के प्रचार के लिए पहुंचे थे. वेंस इससे पहले किसी विदेशी नेता के चुनाव प्रचार में हिस्सा ले चुके हैं. पिछले साल वह हंगरी के तत्कालीन प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान के समर्थन में वहां गए थे. हालांकि, ओरबान की पार्टी बाद में संसदीय चुनाव हार गई थी। 

इजरायल और यहूदी विरोध पर भी सवाल
वेंस का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका-इजरायल संबंधों और अमेरिकी राजनीति में यहूदी विरोध को लेकर बहस चल रही है. रिपब्लिकन नेता डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों पर इजरायल और यहूदी समुदाय के प्रति विरोधी रुख रखने का आरोप लगाते रहे हैं. वहीं, वेंस से भी यहूदी अमेरिकियों और इजरायल के साथ अमेरिका के संबंधों को लेकर सवाल पूछे गए हैं। 

पिछले महीने उन्होंने रिपब्लिकन ज्यूइश कोएलिशन की एक निजी बैठक में हिस्सा लिया था. बताया गया कि बैठक में उन्होंने सकारात्मक प्रभाव छोड़ा, लेकिन उन्होंने कंजर्वेटिव पॉडकास्टर टकर कार्लसन से दूरी बनाने से इनकार नहीं किया. कार्लसन को पिछले साल श्वेत राष्ट्रवादी और यहूदी विरोधी विचारों के लिए जाने जाने वाले निक फ्यूएंटेस का इंटरव्यू लेने पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। 

ईरान युद्ध को लेकर नेतन्याहू सरकार से मतभेद
इजरायल सरकार के कुछ नेताओं के साथ वेंस के मतभेद पहले भी सामने आ चुके हैं. जून में उन्होंने ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की ट्रंप की कोशिशों का विरोध करने के लिए नेतन्याहू सरकार के कुछ सदस्यों की आलोचना की थी. इसके अगले महीने वेंस ने आरोप लगाया था कि इजरायली सरकार के कुछ लोग युद्ध जारी रखने के लिए अमेरिकी जनमत को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। 

जो रोगन के पॉडकास्ट पर उन्होंने कहा था कि कुछ लोग अमेरिकी जनमत को बदलकर युद्ध को अनिश्चितकाल तक जारी रखना चाहते हैं. उनके ताजा बयान से साफ है कि ट्रंप के नेतन्याहू को सार्वजनिक समर्थन देने के बावजूद वेंस ने इजरायल के चुनाव से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है। 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here