Home विदेश न्यूयॉर्क से इजरायल जा रही डेल्टा फ्लाइट में बम की सूचना, बेन...

न्यूयॉर्क से इजरायल जा रही डेल्टा फ्लाइट में बम की सूचना, बेन गुरियन एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

2
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

न्यूयॉर्क 

Ad

न्यूयॉर्क से इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंची डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की गुमनाम सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. इजरायल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी को बम में विस्फोटक होने की गुमनाम सूचना मिली थी. फिलहाल विमान की तलाशी ली जा रही है। 

सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. और विमान की तलाशी ली जा रही है। 

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही दुबई से इजरायल आ रहे विमान में ओमानी पायलट ने अपने ही को-पायलट पर हमला कर दिया था. 30 सितंबर को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में यह घटना हुई थी। 

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट ने किया था हमला
विमान में मौजूद ओमानी को-पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर कॉकपिट में हमला कर दिया था. ओमानी पायलट ने को पायलट पर इमरजेंसी कुल्हाड़ी से वार किया था और विमान पर नियंत्रण करने की कोशिश की थी. इस दौरान विमान तेजी से नीचे गिरने लगा था. लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था जिसे कारण यात्रियों और विमान के क्रू ने अंदर आकर हमलावरों को काबू में किया। 

विमान में मौजूद ऑफ ड्यूटी पायलट ने फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया था. मामले की जांच अब भी की जा रही है. इस घटना के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया भर में प्रशंसा हुई। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here