Home छत्तीसगढ़ तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल

तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल

4
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

रायपुर

Ad

 राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले में संचालित गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश के नवीनीकरण के लिए 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है। ट्रायल के आधार पर गैर-आवासीय बालक-बालिका तीरंदाजी, बालिकाओं के फुटबॉल, बालक-बालिका हॉकी एवं बालक-बालिका एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 30 सितम्बर को रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं। चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 30 सितम्बर को खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज परीक्षण, चिकित्सीय परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा। वहीं 1 अक्टूबर को खेल कौशल का परीक्षण किया जाएगा। चयन ट्रायल स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, तीरंदाजी एरिना (बालिका खेल छात्रावास के सामने) और हॉकी स्टेडियम पिच-02 में सुबह 7 बजे से आयोजित किए गए हैं।

चयन ट्रायल में राज्य के बालक-बालिका खिलाड़ी तथा अन्य राज्यों के 13 से 17 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। अकादमियों के लिए खिलाड़ियों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। खेल अकादमी संचालन नियम, 2014 के तहत अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल परिधान, प्लेइंग किट, बीमा एवं खेलवृत्ति आदि सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here