Home मध्य प्रदेश गणेश विसर्जन पर घर से निकलने से पहले जान लें रूट, शहर...

गणेश विसर्जन पर घर से निकलने से पहले जान लें रूट, शहर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

5
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

 भोपाल

Ad

 अनंत चतुर्दशी पर शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन और चल समारोह के चलते यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह 9 बजे से अलग-अलग क्षेत्रों से छोटी झांकियों और गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ़ और हताईखेड़ा डेम पर शुरू होगा। वहीं, मुख्य चल समारोह शाम 7 बजे भारत टाकीज चौराहे से शुरू होगा।

मुख्य जुलूस भारत टॉकीज से इतवारा, गणेश चौक मंगलवारा, गल्ला मंडी हनुमानगंज, छोटे भैया चौराहा, जनकपुरी, जुमेराती, पुराना पोस्ट आफिस, सिंधी मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट और कमला पार्क होते हुए कमलापति घाट पहुंचेगा। जुलूस के आगे बढ़ने के साथ संबंधित मार्गों पर यातायात रोका और डायवर्ट किया जाएगा।

जुलूस का मुख्य रूट भारत टॉकीज से इतवारा, मंगलवारा, हनुमानगंज, छोटे भैया चौराहा, जनकपुरी, जुमेराती, सिंधी मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क और कमलापति घाट रहेगा। इसके अलावा कुछ झांकियां पॉलिटेक्निक चौराहा से डिपो चौराहा, 25वीं वाहिनी, भदभदा तिराहा होते हुए प्रेमपुरा घाट जाएंगी।

सुबह 8 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद: इन प्रमुख मार्गों पर रहेगी पूर्ण रोक

सुबह 8 बजे से आगामी आदेश तक अनुमति प्राप्त और बिना अनुमति वाले सभी भारी वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रमुख रोक वाले मार्गों में खजूरी सड़क, मुबारकपुर, लाम्बाखेड़ा, इस्लाम नगर, चौपड़ा कला, पटेल नगर, 11 मील, रातीबड़, लालघाटी, नरसिंहगढ़ तिराहा, एयरपोर्ट चौराहा, करोंद चौराहा, भानपुर चौराहा और रत्नागिरी शामिल हैं, जहां से शहर के भीतर वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा।

शाम 5 बजे से सिटी बसें और यात्री वाहन प्रतिबंधित: जुलूस के साथ इस तरह बदलेंगे रास्ते

शाम 5 बजे से सिटी बस, मैजिक और अन्य यात्री वाहनों का भारत टाकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड और भोपाल टाकीज की ओर आवागमन बंद रहेगा। जुलूस के आगे बढ़ने के साथ अन्य मार्गों पर भी डायवर्जन लागू होगा। जुलूस के मंगलवारा पहुंचने पर सेंट्रल लाइब्रेरी, छावनी रोड और बुधवारा से इतवारा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। जुमेराती पहुंचने पर रायल मार्केट से पीरगेट की ओर यातायात बंद रहेगा।

रेतघाट पहुंचने पर करबला से रेतघाट और पालिटेक्निक से कमला पार्क की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे, साथ ही तलैया से बुधवारा की ओर भी यातायात रोका जाएगा। वैकल्पिक मार्ग के तौर पर रायल मार्केट से तीन मोहरा, शहजहानाबाद थाना, भोपाल टाकीज, हमीदिया रोड और नादरा बस स्टैंड होकर वाहन जा सकेंगे। भारत माता चौराहा की ओर जुलूस आने पर भदभदा नए पुल से सिटी डिपो चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन आइआइएफएम, नेहरू नगर, एमएसीटी चौराहा होकर निकल सकेंगे।

बैरागढ़, स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

बैरागढ़ में विसर्जन स्थल सीहोर रोड पर होने के कारण भोपाल से इंदौर-देवास जाने वाले वाहन लालघाटी से नरसिंहगढ़ तिराहा, गांधीनगर, एयरपोर्ट तिराहा, मुबारकपुर बायपास, भौरी और खजूरी सड़क बायपास का उपयोग कर सकेंगे। शहर से इंदौर और सीहोर की ओर जाने वाले वाहन झागरिया, रातीबड़, नीलबड़ और भदभदा चौराहा होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

भारत टॉकीज क्षेत्र में जुलूस के कारण आवाजाही प्रभावित रहेगी। रेलवे स्टेशन से एमपी नगर और नए शहर की ओर जाने वाले वाहन प्लेटफार्म नंबर-1 क्षेत्र से अशोका गार्डन, 80 फीट रोड, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी, मैदा मिल और एमपी नगर होकर जा सकेंगे। बोगदा पुल से भारत टाकीज की ओर यातायात बंद रहने पर वाहन प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड और अशोका गार्डन होकर निकलेंगे।

रात 25-26 सितंबर की मध्य रात्रि करीब 2 बजे के बाद जब जुलूस रेतघाट की ओर पहुंचेगा, तब पालिटेक्निक चौराहा से रेतघाट और वीआइपी रोड की ओर यातायात बंद किया जा सकता है। एयरपोर्ट जाने वाले वाहन लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड आफिस, डीबी माल, सुभाष नगर, रेलवे ओवरब्रिज, प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड या बोगदा पुल होते हुए भारत टाकीज, रोशनपुरा, तलैया, हमीदिया रोड, रायल मार्केट और लालघाटी होकर एयरपोर्ट की ओर जा सकेंगे।

यात्री बसों और चौड़े ट्रालों के लिए विशेष दिशा-निर्देश: शहर में प्रवेश रहेगा वर्जित

इंदौर और सीहोर से आने वाली बसें खजूरी बायपास, मुबारकपुर बायपास, गांधीनगर और लालघाटी होकर हलालपुर बस स्टैंड तक ही आएंगी। विसर्जन के दौरान बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आइएसबीटी से चलने वाली बसें प्रभात-गोविंदपुरा तिराहा, प्रभात चौराहा और भारत टॉकीज की ओर नहीं जा सकेंगी, इन्हें होशंगाबाद रोड और बायपास से चलाया जाएगा। गुना और ग्वालियर की ओर से आने वाली बसों का संचालन भी हलालपुर बस स्टैंड तक रहेगा।

बैरसिया की ओर से आने वाली यात्री बसों का समापन बेस्ट प्राइस तिराहा पर किया जाएगा। जिन गणेश प्रतिमाओं के ट्राले की चौड़ाई चार मीटर से अधिक है, उन्हें रोशनपुरा से माता मंदिर चौराहा, पीएनटी चौराहा, भारत माता चौराहा या माता मंदिर-मेनिट चौराहा होते हुए भदभदा और प्रेमपुरा घाट ले जाने की सलाह दी गई है। ऐसे ट्राले संकरे मार्गों और मुख्य जुलूस वाले रूट में प्रवेश न करें।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here