bplnews24:
नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्यों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय सत्ताधारी पार्टी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अपने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों के नाम का ऐलान किया है। इसमें सबसे खास पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम है। पहले उन्हें भाजपा की केंद्रीय टीम में शामिल किया गया और अब उन्हें दो बड़े राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति ईरान को छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भाजपा प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा आईटी सेल की जिम्मेदारी लंबे समय तक संभालने वाले अमित मालवीय को महाराष्ट्र का सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील बंसल को तेलंगाना और बंगाल का प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा के नए प्रभारियों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश खास
देश की राजनीति में अहम जगह रखने वाले उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है। भाजपा कार्यालय की तरफ से जारी लिस्ट में उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा नेता दिए गए हैं। सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राज्य में भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा चार सह प्रभारी बनाए गए हैं। इनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं।
बिहार में किसे मिला भाजपा का प्रभार?
भारतीय जनता पार्टी अपने गठबंधन के साथ भले ही बिहार में सत्ता में हो। लेकिन यहां भी उन्होंने प्रभारियों रूप में एक मजबूत टीम को मैदान में भेजा है। मुख्य प्रभारी के तौर पर भाजपा के अनुभवी नेता हरीष द्विवेदी हैं। वहीं उनके साथ में सह प्रभारी के रूप में संगीता यादव और रोहन गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।
पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में किसे मिली भाजपा की कमान?
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के लिए भी अपने प्रभारियों के नाम का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के साथ अगले वर्ष पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, हिमाचल और गुजरात में चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा इन राज्यों के लिए भी अपने प्रभारियों का चयन कर चुकी है।
सबसे पहले पंजाब के लिए डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया है। वहीं उनके साथ में वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर को सह प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
हिमाचल प्रदेश के लिए भाजपा ने श्रीकांत शर्मा को प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी है, जबकि सह प्रभारी पद के लिए दर्शाना सिंह का नाम है।
गोवा में भारती प्रवीण नायर को प्रभारी बनाया गया है, जबकि अनिल एंटनी को सह प्रभारी बनाया गया है।
उत्तराखंड की जिम्मेदारी अनुभवी संघ के स्वयंसेवक और भाजपा नेता राम माधव को दी गई है। इसके अलावा अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को उनका डिप्टी बनाया गया है।
गुजरात में भाजपा ने वरिष्ठ नेता तरुण चुघ को प्रभारी पद का कार्यभार सौंपा है। उनके डिप्टी के रूप में अजय महावर और गोमती साईं काम करेंगे। वहीं मणिपुर में राजदीप रॉय को प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बिहार के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां
हरीश द्विवेदी बिहार बीजेपी के प्रभारी बनाए गए. वहीं रोहन गुप्ता और संगीता यादव बिहार की सह प्रभारी हैं. बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा विधायक मंगल पांडे असम के प्रभारी बनाए गए. मंगल पांडे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
बिहार के एक अन्य नेता पूर्व एमएलसी देवेश कुमार अरुणाचल प्रदेश के प्रभारी बनाए गए. देवेश कुमार ने पिछले दिनों विधान परिषद से इस्तीफा दिया था उनकी तरफ से खाली की गई सीट पर मंत्री दीपक प्रकाश एमएलसी बने थे. मंत्री दीपक प्रकाश उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं।
बिहार से बीजेपी की एमएलसी निवेदिता सिंह झारखंड की सह प्रभारी बनाई गई. बिहार से आने वाले राजेंद्र सिंह को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया. बिहार की पिंकी कुशवाहा को भी पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया।
इसके अलावा राम माधव उत्तराखंड के नए प्रभारी हैं. वहीं बांसुरी स्वराज सह प्रभारी।
विनय सहस्रबुद्धे को BJP की दिल्ली यूनिट का इंचार्ज बनाया गया. जमयांग नामग्याल और दर्शना जरदोश को को-इंचार्ज बनाया गया।
दिए गए दस्तावेज़ (प्रेस विज्ञप्ति) के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की सूची की तालिका इस प्रकार है:
| क्रमांक | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | प्रभारी | सह प्रभारी |
|---|---|---|---|
| 1 | अंडमान एवं निकोबार | जय प्रकाश | — |
| 2 | अरुणाचल प्रदेश | डॉ. देवेश कुमार | — |
| 3 | आंध्र प्रदेश | डॉ. अरविंद भदौरिया | वनथी श्रीनिवासन |
| 4 | असम | मंगल पांडे | फांग्नोन कोन्याक, मनोज टिग्गा |
| 5 | बिहार | हरीश द्विवेदी | संगीता यादव, रोहन गुप्ता |
| 6 | चंडीगढ़ | महेंद्र पांडे | — |
| 7 | छत्तीसगढ़ | स्मृति ईरानी | सिद्धार्थ शंभू |
| 8 | दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव | वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी | — |
| 9 | दिल्ली | डॉ. विनय सहस्रबुद्धे | जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शानाबेन जरदोश |
| 10 | गोवा | डॉ. भारती प्रवीण पवार | अनिल एंटनी |
| 11 | गुजरात | तरुण चुघ | अजय माहावर, गोमती साई |
| 12 | हरियाणा | स्मृति ईरानी | डॉ. भोला सिंह |
| 13 | हिमाचल प्रदेश | श्रीकांत शर्मा | दर्शाना सिंह |
| 14 | जम्मू-कश्मीर | डॉ. सतीश पूनिया | रीना कश्यप |
| 15 | झारखंड | गजेंद्र पटेल | सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह |
| 16 | कर्नाटक | हरीश द्विवेदी | डॉ. एम. वेंकटेश्वरलु |
| 17 | केरल | प्रो. एम. नागराजा | एम. वेंकटेशन |
| 18 | लद्दाख | राजकुमार भाटिया | — |
| 19 | लक्षद्वीप | जॉर्ज कुरियन | — |
| 20 | मध्य प्रदेश | बितुल कुमार देब | रेखा वर्मा |
| 21 | महाराष्ट्र | बैजयंत जय पांडा | अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे, कमलजीत सहरावत |
| 22 | मणिपुर | डॉ. राजदीप रॉय | — |
| 23 | मेघालय | कनाद पुरकायस्थ | डॉ. नुमल मोसमन |
| 24 | मिजोरम | डॉ. भागवत कराड | — |
| 25 | नगालैंड | अनिल एंटनी | — |
| 26 | ओडिशा | डी. पुरंदेश्वरी | डॉ. स्वदेश सिंह |
| 27 | पुडुचेरी | के. सुरेंद्रन | — |
| 28 | पंजाब | डॉ. सतीश पूनिया | वीरेंद्र सचदेवा, डॉ. अलका गुर्जर |
| 29 | राजस्थान | संजय भाटिया | कविता पाटीदार, कुलजीत चहल |
| 30 | सिक्किम | राजू बिष्ट | — |
| 31 | तमिलनाडु | राम माधव | निर्मल कुमार सुराणा, डी.के. अरुणा |
| 32 | तेलंगाना | सुनील बंसल | अभय पाटिल, रेखा शर्मा |
| 33 | त्रिपुरा | मृगांका देव बर्मन | — |
| 34 | उत्तर प्रदेश | विनोद तावड़े | जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप शर्मा, अनंत ओझा |
| 35 | उत्तराखंड | राम माधव | अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज |
| 36 | पश्चिम बंगाल | सुनील बंसल | लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, पिंकी कुशवाहा |










