2 मिनट के अपीयरेंस के बाद रिया अहीर का सफर खत्म, वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा तेज

    3
    0
    Jeevan Ayurveda

    bplnews24:

    NEET प्रोटेस्ट से वायरल हुईं रिया अहीर बिग बॉस के मंच से ही बाहर हो गईं. 2 मिनट का अपीयरेंस देने के बाद ही सलमान खान ने जनता का फैसला सुनाते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. हालांकि फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को ये रास नहीं आ रहा है. वो पोस्ट शेयर कर उन्हें वापस लाने की डिमांड कर रहे हैं l

    Ad

    रिया को दिखाया बाहर का रास्ता
    CJP प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों से भरी पुलिस की वैन को रोकने वाली रिया अहीर के साथ मुकाबले में पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल थीं. दोनों में से किसी एक का चुनाव जनता की वोटिंग के जरिए होना था. इसमें लव गिल की जीत हुईं और रिया को बाहर कर दिया गया. लेकिन इससे पहले लव और रिया के बीच 2 मिनट का बैंटर चला जिसमें लव ने वायरल गर्ल को खूब खरी खोटी सुनाई. लव ने यहां तक कहा उस दिन ड्राइवर को वैन चला देना चाहिए था. आपको बाहर ही होना चाहिए, यहां पर सारे अपने हक के लिए खुद लड़ सकते हैं l

    रिया पर आरोप है कि उन्होनें चीप पब्लिसिटी के लिए कई तरीके अपनाए, ओवर कॉन्फिडेंस दिखाते हुए रिजल्ट से पहले ही खुद को बिग बॉस की कंटेस्टेंट घोषित कर दिया था. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स हैं कि अपनी कम्पैटिटर लव गिल को लेकर भी लाइव वीडियोज में गलत बातें कही l

    ऐसे में जब रिया बिग बॉस की रेस से बाहर हुईं तो, सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अडॉप्टेड बेटी बताते हुए लोगों ने कहा कि- अरे अरे, राहुल गांधी की अडॉप्टेड बेटी, खुद से घोषित की हुई जेन जी क्वीन, रिया अहीर यादव को ऑडियन्स ने पहले ही दिन बाहर का रास्ता दिखा दिया. और लव गिल जीत गईं. ऑडियन्स ने उनकी 140 रुपये वाली सब्सक्रिप्शन को रिजेक्ट कर दिया. लेकिन बावजूद इसके रिया को वाइल्ड कार्ड में एंट्री में लाया जाएगा l

    वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी रिया?
    दरअसल, ये कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि पिछले सीजन में मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच भी ऐसा ही घमासान हुआ था. इसमें शहबाज प्रीमियर के दिन जनता के वोटों से हार गए थे, और बाहर हो गए थे. मृदुल को घर में एंट्री मिली थी. लेकिन फिर कुछ वक्त बाद शहबाज की वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई गई था l

    उम्मीद की जा रही है कि रिया के साथ भी इस सीजन में ऐसा ही कुछ किया जाएगा. भले ही अभी वो बाहर हो गई हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वो बिग बॉस के घर में तूफान मचाने वापस लौटेंगी l

      साथ ही रिया के फैंस को ये बेइज्जती नागवार गुजरी. सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की भरमार आ गई है. यूजर्स लिख रहे हैं कि रिया ने एक अच्छी नीयत से प्रदर्शनकारियों की मदद की थी, उनसे इस तरह की बातें कहना बिल्कुल गलत है. वहीं कई ने सलमान खान पर भी सवाल उठाए और कहा कि वो चुपचाप सुनते रहे. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी वापसी की डिमांड की जा रही है. उन्हें टोटल बिग बॉस मैटेरियल बताते हुए वापस लाने की डिमांड की जा रही है l

    हाल ही में इस पर रिएक्ट करते हुए रिया ने एक वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस का शुक्रियाअदा भी किया है l

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here