Home मध्य प्रदेश महाकाल की राजसी सवारी पर अभेद सुरक्षा घेरा, 2 हजार से ज्यादा...

महाकाल की राजसी सवारी पर अभेद सुरक्षा घेरा, 2 हजार से ज्यादा जवान संभालेंगे मोर्चा

2
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

उज्जैन
 भगवान महाकालेश्वर की सोमवार को निकलने वाली राजसी सवारी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का अभेद घेरा तैयार किया है। सवारी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में 2000 से ज्यादा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। भीड़ में होने वाली चोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 100 से ज्यादा जवान सादी वर्दी में तैनात किए जाएंगे।

Ad

वहीं 100 से ज्यादा ऊंचे भवनों से पुलिसकर्मी पूरे सवारी मार्ग पर निगरानी रखेंगे। आसमान से 10 ड्रोन कैमरे और जमीन पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी लगातार निगरानी की जाएगी। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सवारी की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए इंदौर, देवास, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, दतिया, शिवपुरी से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सवारी मार्ग, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर होटल, लाज और धर्मशालाओं की भी लगातार चेकिंग की जा रही है।

राजसी सवारी में उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच मोबाइल, पर्स, मंगलसूत्र और चेन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई है। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भीड़ के बीच तैनात रहेंगे। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सवारी व्यवस्था में करीब 100 महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

20 मार्गों पर प्रतिबंध, सात जगह पार्किंग
राजसी सवारी के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था भी बदली रहेगी। यातायात पुलिस ने 20 मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने और जरूरत के अनुसार कुछ मार्गों को डायवर्ट करने की योजना बनाई है। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सात स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग बनाई गई है।

भोपाल, इंदौर और देवास की ओर से आने वाले श्रद्धालु वाकणकर पार्किंग, मन्नत गार्डन, हरिफाटक ब्रिज के नीचे और कर्कराज पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे। बड़नगर और नागदा की ओर से आने वाले श्रद्धालु- कार्तिक मेला मैदान, मक्सी और आगर की ओर से आने वाले श्रद्धालु क्षीरसागर स्टेडियम और सामाजिक न्याय परिसर में वाहन पार्क करेंगे।

इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
    हरिफाटक टी से बेगमबाग की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन।
    दानीगेट से रामानुज कोट तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन।
    गुदरी चौराहा से कहारवाड़ी से होकर रामघाट तरफ जाने वाले वाहन।
    तेलीवाड़ा से कमरीमार्ग तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन।
    निकास चौराहा से तेलीवाडा की ओर वाहन नहीं ले जा सकेंगे।
    क्षीरसागर से कंठाल चौराहा की ओर।
    बियावानी से तेलीवाड़ा की तरफ।
    नरेंद्र टॉकीज से कंठाल तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन।
    दानीगेट से रामानुज कोट तरफ, गुदरी चौराहा से कहारवाडी से होकर रामघाट, तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
    भार्गव तिराहे से टंकी चौक तरफ, केडी गेट से कमरीमार्ग तरफ आने वाले, चक्रतीर्थ टर्निंग से दानीगेट तरफ, शंकराचार्य से दानीगेट, तोपखाने से लोहे का पुल, नलिया बाखल से बेगमबाम चौराहा, बारह खोली से बेगमबाग की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

इन मार्गों से होगी आकस्मिक निकासी

    महाकाल घाटी से हरिफाटक टी, हरिफाटक चौराहा।
    महाकाल घाटी से लोहे का पुल होते हुए दौलतगंज, देवासगेट।
    गणगौर दरवाजे से छोटी रपट होते हुए।
    कमरी मार्ग से केडी गेट होते हुए पत्ती बजार, जूना सोमवारिया।
    मुसद्दीपुरा चौराहा से डाबरी पीठा होकर नई सड़क।
    भगत जी चौराहे से छोटा सराफा होकर नमकमंड़ी से नई सड़क ।
    छत्री चौक बैंक आफ इंडिया के सामने से लखेरवाड़ी होकर लोहे का पुल अथवा नमक मंड होकर नई सड़क।
    हरिसिद्धि पाल से हरसिद्धि तरफ।
    गुदरी चौराहा से कसाई बाडा बांसफोड़ की गली तरफ।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here