इमरान हाशमी का इंटेंस अवतार, ‘गनमास्टर G9’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

    7
    0
    Jeevan Ayurveda

    bplnews24:

    एक्टर इमरान हाशमी लेटेस्ट रिलीज आवारापन 2 की बॉक्स ऑफिस सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने फैंस को बड़ी ट्रीट दी है. उनकी अपकमिंग फिल्म गनमास्टर G9 का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ है. रोमांटिक स्टोरी में एक्शन और ड्रामे का कॉकटेल देखने को मिलेगा. मूवी में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अभिषेक सिंह डेब्यू कर रहे हैं.

    Ad

    इमरान हाशमी का इंटेंस अवतार!
    टीजर में इमरान का आवारापन नजर आता है. वो एक ऐसे शख्स का रोल प्ले कर रहे हैं जो अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. रोमांटिक स्टोरी में एक्शन और इमोशंस का भी डोज दिखेगा. टीजर में इमरान महादेव से प्रार्थना करते हैं कि जब तक वो अपने प्यार तक ना पहुंचे, उनकी जिंदगी खत्म ना हो. टीजर देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे इमरान फिर से आवारापन 2 के रोल में हैं. रिवेंज ड्रामा में वो इंटेंस रोल में नजर आ रहे हैं.

    टीजर में इमरान हाशमी पर हमले हो रहे हैं. लेकिन हर बार वो मौत को मात देकर लौटते हैं. वो महादेव से विनती करते हुए कहते हैं- मुझे चाहे दुनिया की सबसे बुरी मौत देना, मेरे जिस्म के टुकड़े टुकड़े करके चाहे गिद्ध और कौवों को खिला देना. पर महादेव से इतनी ही विनती है कि जब तक मैं अपने इश्क की दहलीज तक ना पहुंच जाऊं, मेरी सांसें मत लेना.

    इमरान का इंटेंस एक्शन अवतार देखकर फैंस की खुशी पीक पर है. गनमास्टर G9 का सबसे बड़ा सरप्राइज इसके म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया हैं. हिमेश के गाने की झलक टीजर में दिखती है. अफसाना गाने को बैकग्राउंड में सुनकर फैंस को नॉस्टैल्जिया फील हो रहा है. जैसा कि सभी जानते हैं इमरान की फिल्मों का म्यूजिक धमाकेदार होता है. फिल्म चाहे फ्लॉप हो या हिट, गाने चार्टबस्टर पर टॉप करते हैं. सालों बाद इमरान और हिमेश के साथ आने पर फैंस का मानना है उनका ये प्रोजेक्ट गारंटीड हिट है.

    गनमास्टर G9 का टीजर सिनेमाघरों में टॉक्सिक के साथ अटैच किया गया है. टीजर देखकर लोगों का कहना है आवारापन 2 तो झलक थी. असली फिल्म तो अब लोड हो रही है. फैंस का कहना है इमरान के खाते में एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आने वाली है. हिमेश की वापसी पर भी लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. हिमेश और इमरान का कॉम्बो उनके लिए डबल धमाके जैसा है.

    टीजर को तो ऑडियंस ने हिट बता दिया है. देखते हैं फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. फिल्म सिनमाघरों में इसी साल 27 नवंबर को रिलीज होगी.

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here