Home विदेश पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इलाकों में महसूस हुए...

पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इलाकों में महसूस हुए झटके

4
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

 लीमा
भूकंप ने पेरू को झकझोरकर रख दिया है। इसकी तीव्रता 6.7 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है। यूएसजीएस ने कहाकि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे आया। यह उपाहुआचो शहर के उत्तर-पश्चिम में 38 किलोमीटर दूर, आयाकुचो क्षेत्र के परिनाकोचस प्रांत में केंद्रित था। इसकी गहराई 66.7 किलोमीटर थी। शुरुआत में अनुमान लगाया गया था कि भूकंप 7.2 की तीव्रता से आया है। कोराकोरा में भूकंप की इंटेंसिटी तीसरे से चौथे लेवल की दर्ज की गई है। तात्कालिक तौर पर जनधन के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कोई घायल नहीं हुआ है।

Ad

कई क्षेत्रों में हुआ महसूस
भूकंप दक्षिणी पेरू के कई क्षेत्रों में महसूस किया गया, जिनमें इका और अरेकुपा शामिल हैं। सिविल डिफेंस के प्रमुख लुइस वास्क्वेज़ ने स्थानीय रेडियो स्टेशन आरपीपी को बताया कि अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। परिनाकोचास प्रांत के मेयर योनी रेयेस ने कहा कि प्रांतीय राजधानी में भी किसी नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है। पेरू की नेवी ने कहाकि फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

सोशल मीडिया पर विजुअल्स
भूकंप वाले इलाके के कुछ विजुअल्स सोशल मीडिया पर आए हैं। इनमें पहाड़ी इलाकों पर धूल का गुबार जैसा देखा जा रहा है। इसके अलावा, कुछ अन्य वीडियोज में लोग अपने घरों से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। एहतियातन लोगों ने सभी सावधानियां बरतीं।

‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा
पेरू में भूकंप आम हैं, क्योंकि यह प्रशांत महासागर की ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। 2007 में, इका क्षेत्र के एक प्रांत में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें करीब 600 लोग मारे गए। भूकंप दक्षिणी पेरु के कई क्षेत्रों में महसूस किया गया, जिनमें ईका और अरेक्विपा शामिल हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here