Home मध्य प्रदेश Ladli Behna Yojana: आज जारी होगी 39वीं किस्त, महिलाओं के खाते में...

Ladli Behna Yojana: आज जारी होगी 39वीं किस्त, महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1750

3
0
Jeevan Ayurveda

सतना.

मध्य प्रदेश की 'लाड़ली बहनों' के लिए आज का दिन बेहद खास है। राज्य सरकार आज पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की अगली किस्त के साथ-साथ त्योहार का विशेष शगुन अंतरित करने
जा रही है।

Ad

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सीधे सिंगल क्लिक के माध्यम से यह राशि प्रदेश की करोड़ों हितग्राही महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

आज खातों में आएंगे कुल 1750 रुपये
सीएम दोपहर 2.30 बजे के बाद महिलाओं के खाते में 39वीं किस्त के 1500 रुपये के साथ-साथ 250 रुपये रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर भी ट्रांसफर करेंगे। सीएम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस योजना की मासिक सहायता राशि को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाते हुए वर्ष 2028 तक 3,000 रुपये प्रति माह तक पहुंचाया जाएगा। महिला सशक्तीकरण और उनके आर्थिक स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय प्रतिबद्धता दोहराई है। जहां 5 वर्षों के दौरान लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ रुपये का विशाल बजट सरकार खर्च करेगी। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए इसी अवधि में 16,326 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है।

अब तक 63,000 करोड़ से अधिक की सीधी वित्तीय सहायता
महिला एवं बाल विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जून 2023 में योजना के शुभारंभ से लेकर अगस्त 2026 तक मध्य प्रदेश की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 63,248 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी जा चुकी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here