सेलेना गोमेज पर निवेशकों ने किया मुकदमा, 10 करोड़ रुपये के निवेश का मामला

    3
    0
    Jeevan Ayurveda

    हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज के मेंटल हेल्थ स्टार्टअप वंडरमाइंड ग्लोबल में निवेश करने वाले कुछ लोगों ने उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया है। जानिए क्यों एक्ट्रेस पर लगे हैं गंभीर आरोप।

    निवेशकों ने लगाया ये आरोप
    निवेशकों का आरोप है कि सेलेना गोमेज ने कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए जो जिम्मेदारियां ली थीं, उन्हें पूरा नहीं किया। रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशकों ने कंपनी में करीब 12 लाख डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) लगाए थे। अब उन्होंने अपना पैसा वापस दिलाने के साथ-साथ कानूनी खर्च की भरपाई की भी मांग की है।

    Ad

    कंपनी को प्रमोट करने की थी जिम्मेदारी

    • वंडरमाइंड ग्लोबल की शुरुआत साल 2021 में हुई थी।
    • इसका मकसद लोगों को अपनी मानसिक सेहत और ‘मेंटल फिटनेस’ बेहतर करने में मदद करना था।
    • मुकदमे में निवेशकों ने दावा किया है कि उन्हें बताया गया था कि सेलेना कंपनी के मार्केटिंग हेड के तौर पर इसके विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
    • उनका कहना है कि कंपनी के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार करने समेत कई काम किए जाने थे, लेकिन ये वादे पूरे नहीं हुए।
    • निवेशकों का आरोप है कि सेलेना ने कंपनी के लिए काम करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन बाद में अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं कीं।

    कंपनी की हालत को लेकर भी सवाल

    • मुकदमे में निवेशकों ने कंपनी के कामकाज पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
    • उनका दावा है कि कंपनी अपनी कई बुनियादी जिम्मेदारियां भी ठीक से पूरी नहीं कर पा रही थी।
    • इनमें कर्मचारियों और वेंडर्स को समय पर भुगतान करना भी शामिल था।
    • निवेशकों का कहना है कि उन्हें कंपनी की खराब स्थिति के बारे में काफी बाद में पता चला।
    • उनका दावा है कि सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन खबर सामने आने के बाद उन्हें कंपनी की परेशानियों की जानकारी मिली।

    निवेशकों ने मांगा पैसा और कानूनी खर्च
    निवेशकों ने अब अदालत से अपने लगाए हुए पैसे वापस दिलाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने मुकदमे से जुड़े कानूनी खर्च की भरपाई की भी मांग की है।

    फिलहाल सेलेना गोमेज की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि सेलेना और वंडरमाइंड ग्लोबल इन आरोपों पर क्या जवाब देते हैं।

     

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here