Home छत्तीसगढ़ खड़गवां-चिरमिरी की राह होगी आसान, डबल लेन सड़क को 11.84 करोड़ की...

खड़गवां-चिरमिरी की राह होगी आसान, डबल लेन सड़क को 11.84 करोड़ की मंजूरी

2
0
Jeevan Ayurveda

खड़गवां-चिरमिरी की राह होगी आसान, डबल लेन सड़क को 11.84 करोड़ की मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास रंग लाए, भुकभुकी-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन को विष्णुदेव सरकार की हरी झंडी

Ad

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

खड़गवां, दूबछोला और चिरमिरी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत और विकास की नई राह खुलने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से भुकभुकी-चिरमिरी सड़क को डबल लेन में विकसित करने के लिए 1184.86 लाख यानी करीब 11.85 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार की इस मंजूरी से क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ आवागमन, व्यापार और परिवहन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

सोनवनी नाका के लंबे फेर से मिलेगी राहत

खड़गवां और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लंबे समय तक चिरमिरी पहुंचने के लिए सोनवनी नाका होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। क्षेत्र की इस समस्या को देखते हुए श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने पूर्व विधायक कार्यकाल में भुकभुकी-चिरमिरी मार्ग का निर्माण कराया था, जिससे दोनों क्षेत्रों के बीच दूरी और यात्रा का समय कम हुआ।
हालांकि सिंगल लेन होने के कारण सड़क पर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही में परेशानी बनी हुई थी। अब डबल लेन सड़क के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति से इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

व्यापार और परिवहन को मिलेगी रफ्तार

डबल लेन सड़क के निर्माण से खड़गवां, दूबछोला और चिरमिरी के बीच आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है। भारी वाहनों की आवाजाही आसान होने से स्थानीय व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सड़क का उन्नयन क्षेत्र के समग्र विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मंत्री जायसवाल ने जताया आभार

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा और सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल लेन सड़क से चिरमिरी और खड़गवां की दूरी कम हुई थी, लेकिन भारी वाहनों के आवागमन में कठिनाइयां बनी हुई थीं। जनता की मांग को देखते हुए सड़क को डबल लेन बनाने के लिए प्रयास किए गए।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के निर्माण के बाद क्षेत्र के व्यापार और परिवहन को नई दिशा मिलेगी।
11.84 करोड़ की यह स्वीकृति केवल सड़क निर्माण की मंजूरी नहीं, बल्कि खड़गवां-चिरमिरी क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, सुगम परिवहन और विकास के नए अवसरों की मजबूत नींव के रूप में देखी जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here