Home छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा: मंत्री...

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा: मंत्री टंक राम वर्मा

6
0
Jeevan Ayurveda

रायपुर

धमतरी जिले की नगरी नगर पंचायत में विकास की नई इबारत लिखते हुए प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा ने 2 करोड़ 76 लाख 13 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। नगर पंचायत नगरी के सांस्कृतिक भवन में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने चौपाटी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

सरकार से मिल रही विकास को नई गति
     ​
समारोह को संबोधित करते हुए  मंत्री  टंक राम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समावेशी विकास और सुशासन के संकल्प के साथ काम कर रही है। राज्य में सरकार के समन्वित प्रयासों से विकास को नई रफ्तार मिली है, जिससे योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
   
प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर बनाना है
  ​     
मंत्री  वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, उज्ज्वला, महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर बनाना और सम्मानजनक जीवन देना है।

Ad

​सकारात्मक सोच और ज्ञान ही युवाओं की असली ताकत
    ​
युवाओं को प्रेरित करते हुए  मंत्री  वर्मा ने कहा कि सकारात्मक सोच, अनुशासन, श्रेष्ठ संस्कार और निरंतर अध्ययन ही सफलता का मूल मंत्र हैं। उन्होंने युवाओं से अच्छी पुस्तकों को पढ़ने और महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। पर्यावरण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं, और हरित नगरी का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव है।
       ​
लोकार्पण और भूमिपूजन के अंतर्गत नगरी नगर पंचायत को मिली 2.76 करोड़ रुपये की सौगात में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। ​लोकार्पण के तहत 17.02 लाख रुपए की लागत से निर्मित चौपाटी दुकान सौंदर्यीकरण कार्य तथा 41.10 लाख रुपए की लागत से बनी पानी टंकी का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। ​वहीं, भावी विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन करते हुए 57.36 लाख रुपए की लागत से एमआरएफ एवं कम्पोस्ट प्लांट, 19.89 लाख रूपए से क्रिकेट बॉक्स का निर्माण और 27.07 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 1.14 करोड़ (114.29 लाख रुपये) की कुल लागत वाले 16 अन्य विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन संपन्न हुआ।

हितग्राहियों को बांटे गए प्रमाण पत्र      

​कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ​प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र,​पात्र परिवारों को राशन कार्ड,तथा ​मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।       ​

नगरी में 10 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन से नगरी नगर पंचायत में लगभग 10 करोड़ रुपये के कुल विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। आधुनिक लाइब्रेरी, बॉक्स क्रिकेट मैदान, सीसी सड़क और नाली निर्माण जैसी योजनाएं नगरी को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित करेंगी।  

इस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक  श्रवण मरकाम, मती पिंकी ध्रुव, जनपद अध्यक्ष,सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here