Home मध्य प्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी...

सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

3
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीते शुक्रवार को आधिकारिक दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा में हुई गंभीर चूक के मामले में टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई को उनके पद से हटा दिया गया है।

Ad

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई है, जिसमें एसपी ने नियमों को ताक पर रखकर मुख्यमंत्री के काफिले को बीच रास्ते में रुकवा दिया था।

निर्धारित प्रोटोकाल के उल्लंघन का है आरोप
बीते शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड की ओर जा रहा था, तब निर्धारित प्रोटोकाल के उल्लंघन का आरोप है। एसपी मंडलोई पर नए पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण कराने की जिद में काफिले को रुकवाने का आरोप है, जिसके दौरान स्कूली बच्चों को सुरक्षा घेरे के सामने खड़ा किया गया था।

इसे वीवीआईपी सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन माना गया। अब गृह विभाग ने मंडलोई को टीकमगढ़ से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा है। उनके स्थान पर श्योपुर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल को नया एसपी नियुक्त किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here