Home मध्य प्रदेश E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं...

E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

2
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल

भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि एथनाल मिश्रित ईंधन के कारण गाड़ियों के खराब होने की बातें तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि रायपुर उपभोक्ता फोरम द्वारा ई-20 पेट्रोल के उपयोग से वाहन खराब होने संबंधी निर्णय जल्दबाजी में लिया गया है। किसी एक मामले के आधार पर एथनाल मिश्रित ईंधन पर सवाल उठाना उचित नहीं है। इस विषय पर तकनीकी पहलुओं और विशेषज्ञों की राय को महत्व दिया जाना चाहिए।
एथनाल मिश्रण नीति से बढ़ेगी किसानों की आय

Ad

किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंटकर कैलारस शुगर मिल पुन: प्रारंभ करने के निर्णय को महत्वपूर्ण बताया। रेड्डी ने कहा कि भारत सरकार की एथनाल मिश्रण नीति किसानों के हित में महत्वपूर्ण है। इससे गन्ना और मक्का की मांग बढ़ेगी, किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा और उनकी आय में स्थायी वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर न बेचें और संगठित होकर उचित मूल्य सुनिश्चित करें।

प्राकृतिक खेती की आवश्यकता और मुख्यमंत्री से मांग

के. साईं रेड्डी ने कृषि लागत में वृद्धि को किसानों की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से भेंट कर खाद एवं बीज वितरण में सुधार, समर्थन मूल्य पर उपज की खरीदी सुनिश्चित करने और अल्प वर्षा की स्थिति में राहत प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने की मांग की। साथ ही कैलारस शुगर मिल को पुनः प्रारंभ करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे गन्ना उत्पादक किसानों के हित में अहम कदम बताया।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here