पलक पुरसवानी को दुल्हन देख भावुक हुए रोहन, वायरल हुआ शादी का वीडियो

    3
    0
    Jeevan Ayurveda

    मशहूर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम पलक पुरसवानी इस समय लाइफ के हैप्पी फेज में हैं. पलक ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना संग सादगी से शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत की है. अब पलक ने शादी का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है.

    पलक को देख रो पड़े दूल्हे राजा
    वीडियो में पलक पुरसवाली शादी के लाल जोड़े में दुल्हन बनीं मंडप पर आती हुई दिखाई दे रही हैं. दुल्हनिया को देखकर पलक के पति रोहन खन्ना अपने इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं कर पाए. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. दूल्हे राजा रोहन खन्ना फिर अपने आंसू पोंछते हुए दिखाई दिए.  

    Ad

    दूल्हे को रोता देखकर पलक ने उन्हें चुप कराया और प्यार से गले लगाकर उन्हें संभाला. पलक दूल्हे रोहन को प्यार से Kiss करती हुई भी दिखाई दीं.

    वीडियो में आगे पलक हसीन वादियों के बीच आदियोगी मूर्ति के सामने दूल्हे संग मंडप पर बैठी नजर आईं. रोहन भी अपनी दुल्हनिया को लाड करते दिखे. शादी का ये खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए पलक ने कैप्शन में लिखा- मैं इस उम्मीद से आई थी कि वो मुझे देखकर मुस्कुराएंगे, लेकिन वो रो पड़े.

    फैंस भी हुए इमोशनल
    दूल्हा-दुल्हन पलक और रोहन का ये वीडियो फैंस का भी दिल जीत रहा है. कमेंट सेक्शन में फैंस और सेलेब्स कपल पर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस इस मोमेंट को एडोरेबल कह रहे हैं, तो कईयों का कहना कि पलक और रोहन के बीच का प्यार देखकर उनकी आंखें भी नम हो गईं.

    आदियोगी मूर्ति के सामने लिए फेरे
    बता दें कि पलक पुरसवानी और रोहन खन्ना ने लैविश वेडिंग छोड़कर 26 जून को ईशा योगा सेंटर, कोयंबटूर में आदियोगी (महादेव) की सबसे बड़ी मूर्ति के सामने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई हैं. लेकिन शादी की तस्वीरें उन्होंने 2 हफ्तों के बाद शेयर कीं, क्योंकि एक्ट्रेस अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहती थीं. कपल की ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं.

    पलक के दूल्हे रोहन खन्ना की बात करें तो वो फिल्मी या टीवी की दुनिया से नहीं हैं. वो मार्केटिंग और रेवेन्यू बिजनेस में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम करते हैं. वहीं, पलक कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं.

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here