स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का ट्रेलर रिलीज, टॉम हॉलैंड फिर पीटर पार्कर के रूप में नजर आए

    3
    0
    Jeevan Ayurveda

     

    'स्पाइडर-मैन' के फैंस का इंतजार कुछ हद तक खत्म हो गया है। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म का नया ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें मार्क रफालो को ब्रूस बैनर (जिन्हें हल्क के नाम से भी जाना जाता है) के रोल में वापसी करते हुए दिखाया गया है। दो मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर में टॉम हॉलैंड के पीटर पार्कर के लिए एक नई चुनौती का संकेत मिलता है, जो किसी रहस्यमयी बदलाव से जूझते हुए दिख रहे हैं

    Ad

    ट्रेलर में क्या है?
    इस नए ट्रेलर में पीटर कहते हैं, ‘मेरे साथ क्या हो रहा है? मैं अपना आपा खो रहा हूं। मेरा खुद पर कोई कंट्रोल नहीं है और मुझे अभी इस चीज को ठीक करना होगा।’ यहीं से शुरू होती है फिल्म की असली कहानी। जवाब पाने के लिए पीटर मार्क रफालो के निभाए किरदार ब्रूस बैनर के पास जाते हैं।

    ट्रेलर के एक अहम हिस्से में बैनर बताते हैं कि उन्होंने बदलते डीएनए को रोकने का एक तरीका खोज लिया है और पीटर को एक डिवाइस दिखाते हैं जो उन्हें अपनी हालत को कंट्रोल करने में मदद करता है। वह मजाक में पीटर को चेतावनी देते हैं कि अगर वह कभी उन्हें उस डिवाइस के बिना देखें, तो उन्हें भाग जाना चाहिए।
     
    31 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
    ट्रेलर में बाद में बैनर को स्पाइडर-मैन के सामने हल्क में बदलते हुए दिखाया गया है। यह इस फ्रैंचाइजी में हॉलैंड के पीटर पार्कर के साथ रफालो की पहली एंट्री है। डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन और क्रिस मैककेना व एरिक सोम्मर्स की लिखी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर के रोल में वापसी कर रहे हैं, जबकि जेंडया एमजे के रोल में लौट रही हैं। कास्ट में जॉन बर्नथल, सैडी सिंक और लिजा कोलोन-जायस भी अहम भूमिकाओं में हैं।

     

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here