Home विदेश मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान ने अमेरिकी जहाज पर किया हमला,...

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान ने अमेरिकी जहाज पर किया हमला, सेना को था सपोर्ट

15
0
Jeevan Ayurveda

ईरान
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान की सेना ने एक बार फिर से अमेरिकी जहाज को निशाना बनाया है। यह जहाज अमेरिकी सेना को लॉजिस्टिक मुहैया करवाने में मदद करता था। ईरानी सेना ने शनिवार कहा कि उसने ओमान के सलालाह बंदरगाह के पास एक अमेरिकी लॉजिस्टिक्स जहाज पर हमला किया। ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने सरकारी टीवी पर जारी एक बयान में कहा, "आक्रामक अमेरिकी सेना को सहायता पहुंचाने वाले एक लॉजिस्टिक्स जहाज को, ओमान के सलालाह बंदरगाह से काफी दूरी पर, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सशस्त्र सेनाओं द्वारा निशाना बनाया गया।"

इससे पहले, ईरानी मीडिया ने शनिवार को बताया कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में कई रिहायशी इलाके निशाना बने, जिससे रातभर में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। फार्स न्यूज एजेंसी ने प्रांत के अधिकारी घोडरातोल्लाह वलादी के हवाले से बताया कि पश्चिमी प्रांत लोरेस्तान के शहर बोरुजेर्द के रिहायशी इलाकों पर हुए हमलों में सात लोग मारे गए और 36 अन्य घायल हो गए।

Ad

ISNA ने शहर के राजनीतिक उप-गवर्नर अली सादेघी के हवाले से बताया कि शनिवार को उत्तर-पश्चिमी शहर जंजन में भी इसी तरह के हमले हुए, जिनमें कम से कम पांच लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू किए, जिसमें इस्लामिक गणराज्य के सर्वोच्च नेता मारे गए और एक ऐसा युद्ध छिड़ गया जो तब से पूरे मध्य पूर्व में फैल चुका है। ईरान ने अभी तक मौतों का कुल आंकड़ा जारी नहीं किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 8 मार्च को जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों में 1,200 से ज्यादा लोगों की मौत बताई गई है, जिसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रात भर ईरानी राजधानी में धमाकों की गूंज सुनाई दी। शहर के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर हुए हमलों से इमारतों को नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि रात भर हुए इन हमलों में अन्य स्थानों को भी निशाना बनाया गया था या नहीं।

ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान बहुत अच्छी स्थिति में: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य अभियान बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ रहा है ।लेकिन इसी दौरान ईरान ने सऊदी अरब स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें 12 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गयी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर कहा, "ईरान में हमारा सैन्य अभियान बहुत अच्छा चल रहा है," हालांकि उन्होंने इस पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।''

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here