माता-पिता बनने से पहले रणदीप हुडा और लिन लैशराम का रोमांटिक मैटरनिटी फोटोशूट, एक-दूसरे में खोए दिखे कपल

    21
    0
    Jeevan Ayurveda

    मुंबई

    अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और बहुत खुश हैं। माता-पिता बनने से पहले रणदीप और लिन ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। जिसकी प्यारी तस्वीरें रणदीप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है।

    Ad

    रणदीप ने इंस्टाग्राम पर पत्नी लिन के मैटरनिटी फोटोशूट की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। ज्यादातर तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। इन तस्वीरों में लिन लैशराम अपनी बेबी बंप को सहलाती नजर रही हैं, जबकि रणदीप हुडा अपनी पत्नी को प्यार से निहारते नजर रहे हैं। इन तस्वीरों में लिन अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों पति-पत्नी एक दूजे में खोए नजर आ रहे हैं। रणदीप और लिन की ये तस्वीरें उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।  

    कब की प्रेग्नेंसी की घोषणा
    नवंबर 2025 में, अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह जंगल में बैठे नजर आए। रणदीप ने कैप्शन में लिखा कि अब उनका प्यार एक नन्हे मेहमान के रूप में आने वाला है।

    प्रेग्नेंसी को लेकर लिन की राय
    प्रेग्नेंसी को लिन ने 'सबसे खूबसूरत बदलाव' बताया। एक इंटरव्यू में लिन ने कहा कि बच्चे को अपने अंदर पालना चमत्कार जैसा लगता है। इससे उन्हें मां बनने की असली ताकत समझ आई है। कथित तौर पर उन्होंने पहले गर्भपात का दर्द भी झेला है, लेकिन अब वे बहुत खुश हैं और बच्चे के आने का इंतजार कर रही हैं।

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here