Home मध्य प्रदेश मादक पदार्थ चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, सवा 2 लाख का माल...

मादक पदार्थ चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, सवा 2 लाख का माल बरामद

22
0
Jeevan Ayurveda

क्राइम ब्रांच ने इंद्रानगर इलाके से आरोपी को दबोचा

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच टीम ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास अवैध रूप से रखी चरस जब्त की है। जब्त हुए मादक पदार्थ की कीमत करीब सवा दो लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि इंद्रानगर पंप हाउस के पास बैरागढ़ में एक व्यक्ति मादक पदार्थ चरस लेकर बिक्री के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और बताए गए संदेही युवक को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम रंजीत मारन उर्फ भूरा (23) निवासी ग्राम बिसनखेड़ी थाना गांधी नगर, हाल पता बैरागढ़ बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 210 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब सवा दो लाख रुपये बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने में एसआई इरशाद अंसारी, एएसआई मोहम्मद सादिक, हेड कांस्टेबल विश्वजीत भार्गव, मुजफ्फर अली, आरक्षक नीरज यादव, आनंद पाण्डेय, मुकेश शर्मा, विवेक नामदेव, मनीष कौरव, रणधीर और महिला आरक्षक संध्या शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here