आईएफएफआई और फिल्मफेयर में ‘बंदिश बैंडिट्स 2’ का जलवा, दिव्या दत्ता ने जताई खुशी

    88
    0
    Jeevan Ayurveda

    मुंबई 
    इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज भी दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रही हैं। वेब सीरीज में नए कलाकारों के साथ-साथ बड़े और मंझे हुए सितारे नजर आते हैं, जो कहानी को और भी ज्यादा रोचक बना देते हैं। हाल ही में लोकप्रिय वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2' ने आईएफएफआई और फिल्मफेयर अवॉर्ड में अपनी छाप छोड़ी। जहां, आईएफएफआई में 'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2' को बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा, फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में इसे बेस्ट म्यूजिक एल्बम का खिताब हासिल हुआ। आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित सीरीज में स्टारकास्ट काफी कमाल की है। इसमें दिव्या दत्ता, नसीरुद्दीन शाह, शीबा चड्डा, श्रेया चौधरी समेत कई मंझे हुए कलाकार हैं। अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने सीरीज की उपलब्धि की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की।

    उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक समेत अन्य लोग भी दिखे।
    अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, "इन पलों को दिल में हमेशा संजोकर रखूंगी और याद करूंगी। हमारी सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2' को आईएफएफआई गोवा में बेस्ट सीरीज के खिताब से नवाजा गया और फिल्म फेयर में बेस्ट म्यूजिक एल्बम के लिए पुरस्कार मिला।"

    Ad

    अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें और शीबा चड्डा को भी कई नॉमिनेशन मिले। उन्होंने लिखा, "हम दोनों ने इस खुशी का जश्न साथ में मनाया था। यह वो शो है, जिस पर हमें गर्व है और इसका हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी है।"

    अभिनेत्री ने आखिरी में पूरी टीम को धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, "निर्देशक आनंद तिवारी को हमारी इस यात्रा के लिए शुक्रिया। साथ ही अमृतपाल सिंह बिंद्रा आप सबसे बेहतरीन प्रोड्यूसर हैं। अद्भुत कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार। नसीरुद्दीन और रत्ना पाठक, आपकी मौजूदगी ने इस शाम को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया।"

    वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स 2' पहले सीजन के बाद की कहानी को दिखाता है। सीरीज में राधे (ऋत्विक भौमिक) और तमन्ना (श्रेया चौधरी) एक टीवी प्रतियोगिता के जरिए अपने संगीत और रिश्तों की समस्याओं का हल ढूंढते हैं। सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here