हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट में सितारों की चमक, कार्तिक आर्यन से सान्या मल्होत्रा तक जमकर थिरके सेलेब्स

    40
    0
    Jeevan Ayurveda

    मुंबई

    बीते रविवार की रात मुंबई में सिंगर हिमेश रेशमिया का म्यूजिक कॉन्सर्ट था, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। कार्तिक आर्यन, मुनव्वर फारूकी, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा आदि सेलेब्स पहुंचे और उन्होंने खूब आनंद लिया। अब उनके डांस और एंजाय करने वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। देखें वीडियो।

    Ad

    कार्तिक आर्यन स्टेज पर पहुंचे
    एक वायरल वीडियो में हिमेश रेशमिया कहते हैं कि आपके सामने आ रहे हैं…। इसके बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन स्टेज पर आते हैं और दर्शक उन्हें देख खूब उत्साहित हो जाते हैं। फिर वह हाथ जोड़कर सबका अभिवादन स्वीकार करते हैं। आगे वीडियो में दिखता है कि हिमेश और कार्तिक आर्यन एक-दूसरे के गले लगते हैं। इस वीडियो को नेटिजंस बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपना प्यार दे रहे हैं।

    जमकर झूमे सितारे
    एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कॉन्सर्ट में मौजूद सितारे गाने का आनंद लेते हुए झूम रहे हैं। वीडियो में हुमा कुरैशी, रचित सिंह, सान्या मल्होत्रा, मुनव्वर फारूकी, फातिमा सना शेख, जैसे आदि कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी जश्न में सराबोर दिख रहे हैं।
     
    ये वीडियोज भी आए सामने
    कुछ और वडियोज भी सामने आए हैं। एक में अभिनेत्री फातिमा सना शेख अनोखे अंदाज में सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा वहीं कुछ वीडियोज में सितारे आपस में मिलते-जुलते दिख रहे हैं।

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here