Home मध्य प्रदेश पुलिस कर्मियों के लिए कल्याण की नई मिसाल

पुलिस कर्मियों के लिए कल्याण की नई मिसाल

37
0
Jeevan Ayurveda

कठिन समय में सुरक्षा और सम्मान की गारंटी
पुलिस मुख्यालय और भारतीय स्टेट बैंक की संयुक्त पहल

भोपाल 
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा द्वारा पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के आर्थिक कल्याण के उद्देश्य से लागू की गई पुलिस वेतन पैकेज योजना का लाभ अब प्रदेश के अनेक परिवारों तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में धार जिले की स्व. रूपचंद पाटिल की नामिनी श्रीमती सजन बाई को 1 करोड़ रुपये की आकस्मिक मृत्यु लाभ राशि प्रदान की गई है।

Ad

धार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने श्रीमती सजन बाई को यह राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रत्येक पुलिसकर्मी के परिवार के लिए कठिन समय में संबल और सुरक्षा का आधार है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सेवा के दौरान हर पुलिसकर्मी को सुरक्षा और सम्मान दोनों की गारंटी मिले। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मनीष दास ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय और एसबीआई के बीच संपन्न हुए एमओयू के तहत सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस वेतन पैकेज खाता के जरिए अनेक वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इनमें शामिल हैं:
1. एक करोड़ रुपये का आकस्मिक मृत्यु बीमा
2. होम लोन पर विशेष ब्याज दरें
3. मुफ्त डेबिट कार्ड
4. बीमा परिवार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सुरक्षा कवच

मध्यप्रदेश पुलिस की कल्याण शाखा का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से प्रदेश के समस्त पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को आर्थिक सुरक्षा, स्थिरता और आत्मविश्वास प्रदान करना है। इस तरह की पहलें पुलिस बल के मनोबल को मजबूत करने के साथ-साथ एक संवेदनशील और कल्याणकारी पुलिस व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here