71वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी : मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला

    92
    0
    Jeevan Ayurveda

    शाहरुख खान-विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
     
    नई दिल्ली

    विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित 71वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय सिनेमा की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। . राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को अवॉर्ड प्रदान किए।

    इस अवसर पर शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। वहीं, रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गीत ढिंढोरा बाजे के लिए वैभवी मर्चेंट को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड प्रदान किया गया। इसके अलावा, सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म घोषित किया गया, जिसे डायरेक्टर यशोवर्धन मिश्रा ने रिसीव किया।

    Ad

    गौरतलब है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में हुई थी और तब से यह समारोह लगातार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होता आ रहा है। अगस्त 2023 में जिन विजेताओं की घोषणा हुई थी, उन्हें आज औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया।

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here