टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर को लेकर उत्साहित हैं विशाल जेठवा

    92
    0
    Jeevan Ayurveda

    मुंबई,

    अभिनेता विशाल जेठवा टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफ़एफ़) में अपनी फिल्म 'होमबाउंड' के प्रीमियर को लेकर उत्साहित हैं।

    Ad

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों का दिल जीतने के बाद नीरज घायवान की फिल्म होमबाउंड अब अपना अगला बड़ा कदम बढ़ा रही है। इस फिल्म का प्रदर्शन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (में किया जायेगा। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे युवा अभिनेता विशाल जेठवा की परफॉर्मेंस और फिल्म की कहानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहना मिल रही है।

    पहले भी अपनी बहुमुखी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित कर चुके विशाल जेठवा, होमबाउंड के ज़रिए मिल रहे इस वैश्विक ध्यान का खूब आनंद ले रहे हैं। विशाल जेठवा ने कहा, “होमबाउंड के लिए मिल रहा यह प्यार मेरे लिए अद्भुत अनुभव है। कान्स में हमें जो अपार सराहना और प्रतिक्रिया मिली, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूँ। अब टोरंटो की ओर बढ़ना मेरे लिए एक सपना जैसा है। मैं इस ग्लोबल सफर का हर पल एंजॉय कर रहा हूँ और उम्मीद करता हूं कि टीआईएफ़एफ़ के दर्शक भी हमारी फिल्म को उतना ही अपनाएँगे। यह सफर मेरे लिए बेहद सीख देने वाला और प्रेरणादायक रहा है और मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ कि और लोग होमबाउंड की दुनिया को महसूस करें।

     

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here