आखों की गुस्ताखियां का गाना ‘अलविदा’ को बेहद पसंद करती हैं शनाया कपूर

    91
    0
    Jeevan Ayurveda

    मुंबई,

    बॉलीवुड अभिनेत्री शनाया कपूर का कहना है कि फिल्म आखों की गुस्ताखियां का उनका सबसे पसंदीदा गाना ‘अलविदा’ है। फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं।विशाल मिश्रा द्वारा कंपोज़, लिखा और गाया गया ‘अलविदा’ रिलीज कर दिया है।इस गाने में शनाया का एक नाज़ुक और इमोशनल अवतार भी देखने को मिलता है,जहां वह अपने किरदार सबा की भावनाओं को बेहद ईमानदारी और नज़ाकत के साथ निभा रही हैं।

    Ad

    शनाया कपूर ने कहा, ‘अलविदा’ फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का मेरा सबसे पसंदीदा गाना है। विशाल मिश्रा की कंपोज़िशन में कोई जादू है ,जो सादगी के साथ इमोशन्स को छू जाती है। मैं तो इसे लूप में सुन रही हूँ!
    गौरतलब है कि विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और मंसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को रिलीज होगी।

     

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here