शनाया कपूर ने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला लुक टेस्ट याद किया

    84
    0
    Jeevan Ayurveda

    मुंबई,

    बॉलीवुड अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला लुक टेस्ट याद किया है। संजय कपूर के बेटी शनाया कपूर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर पर एक क्यूट सा थ्रोबैक शेयर किया है। यह वीडियो उस दिन का है जब शनाया ने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के लिये पहली फिटिंग्स की थी।ब्राउन फिटेड टॉप, स्टेटमेंट लेदर कार्गो और शियरलिंग जैकेट में शानाया नेक्सट जेनेरेशन ड्रीम गर्ल लग रही थी।

    Ad

    उनकी मुस्कान बता रही थी कि ये जर्नी कितनी स्पेशल होने वाली है।बैकग्राउंड में विशाल मिश्रा का दिल छू लेने वाला गाना ‘नज़ारा’ बज रहा था। शनाया ने कैप्शन में लिखा, पहला दिन, पहली फिटिंग और वो पहली वाली एक्साइटमेंट, आंखों की गुस्ताखियां। ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और मानसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स द्वारा निर्मित, आँखों की गुस्ताखियाँ का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और इसे मानसी बागला ने लिखा है। विशाल मिश्रा ने इसका संगीत दिया है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अभिनीत यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।

     

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here