मीरा राजपूत ने शेयर की पहाड़ों में बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें, स्वादिष्ट बर्फी का लुत्फ उठाती आईं नजर

    56
    0
    Jeevan Ayurveda

    मुंबई,

     शाहिद कपूर की पत्नी, मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर पहाड़ों में बिताए खूबसूरत पलों को साझा किया। उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताया, प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और वहां के स्थानीय व्यंजन का लुत्फ उठाया।

    Ad

    मीरा ने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में खिलते फूल, सुंदर वादियां, पहाड़ी मिठाइयां और उनकी बेटी की खास कलाकारी नजर आ रही है। तस्वीरों को देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ट्रिप उनके लिए बहुत ही खुशहाल और यादगार रहा।

    पोस्ट में शेयर की गई तस्वीरों में पहली फोटो में पहाड़ों की खूबसूरत वादियां नजर आ रही हैं। इसके बाद दूसरी तस्वीर में वह पहाड़ी बर्फी का आनंद लेती दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में खिलता हुआ सुंदर फूल है। अन्य तस्वीरें उनके ट्रिप की मस्तियों को बयां कर रही हैं।

    पोस्ट में शेयर की गई हर एक फोटो के बारे में बताते हुए मीरा ने लिखा, ”बीता हुआ हफ्ता- आखिर तक स्क्रॉल करें मेरे पसंदीदा पलों के लिए: पहली तस्वीर: पहाड़-जो ताजगी देते हैं, दूसरी तस्वीर: मिठाइयां-हर पहाड़ी जगह में एक मिठाई की दुकान होती है जहां सबसे अच्छी बर्फी मिलती है। तीसरी तस्वीर: खुशी के फूल, चौथी तस्वीर: मैं बचा हुआ खाना खत्म करती हूं। पांचवीं तस्वीर: मिस्सी की जीत का जश्न, छठी तस्वीर: मेरा गर्व, सातवीं तस्वीर: मुंबई की स्ट्रीट आर्ट जिसे मिस नहीं किया जा सकता।”

    इससे पहले पोस्ट में मीरा ने अपने देवर और अभिनेता ईशान खट्टर को अपना ‘फैन’ बताया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें वह एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए नजर आए। दोनों कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे। इस तस्वीर के कैप्शन में मीरा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ”सच बताती हूं, ये फैन हैं।”

    बता दें कि शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से साल 2015 में शादी की थी। उस वक्त मीरा सिर्फ 20 साल की थीं। दोनों की अरेंज मैरिज थी। शाहिद को पहली ही मुलाकात में मीरा काफी पसंद आ गई थीं, लेकिन मीरा ने हां कहने में करीब छह महीने लगाए। साल 2016 में इस कपल ने बेटी मिशा का स्वागत किया। इसके बाद साल 2018 में बेटे जैन ने जन्म लिया।

     

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here