Home राज्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी ने नेताओं को दिया जीत...

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र

69
0
Jeevan Ayurveda

पटना

बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राज्य के भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का बिहार का यह 50वां दौरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने शाम को पटना में पार्टी के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित कार्यालय में करीब एक घंटा बिताया, उसके बाद वह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए और वहां से वह राजभवन में रात्रि विश्राम के लिए चले गए।

Ad

‘ऑपरेशन सिंदूर' का भी जिक्र किया
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने हमसे दो चीजों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। पहला, लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभों से अवगत कराना। दूसरा, यह सुनिश्चित करना कि समाज के सभी वर्गों को संगठन में जगह मिले।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री हमारे बीच थे। उनका पहले केवल 45 मिनट रुकने का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने अधिक समय तक रुकने का फैसला किया। हां, उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर' का भी जिक्र किया और इस बात पर जोर दिया कि इसने दुनिया को भारत की वीरता से परिचित कराया है।''

यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक में जदयू अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संबंधित मुद्दा भी उठाया गया, जायसवाल ने कहा, ‘‘यह उन बैठकों में से नहीं थी जहां इस तरह के मामलों पर चर्चा की जाती है। एजेंडा पहले ही तय कर लिया गया था।'' उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती सार्वजनिक लोकप्रियता से विपक्ष घबरा गया है, क्योंकि अब उनके पास पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ सफल हालिया सैन्य अभियान के रूप में अभूतपूर्व उपलब्धि है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here