Home राज्य टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से किया...

टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से किया गिरफ्तार

79
0
Jeevan Ayurveda

डालटनगंज

झारखंड की पलामू जिला पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर गौतम यादव को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उग्रवादी के वाराणसी में होने की सूचना मिलने के बाद पलामू पुलिस वहां गई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया।

Ad

गौतम नाम बदल कर इलाज करवा रहा था। मुठभेड़ से जुड़ी पुलिस को कई बातों की जानकारी मिली है, जिसके बाद आगे का अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि गौतम यादव, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपना नाम बदलकर इलाज करवा रहा है। इसी सूचना के आलोक में एएसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का सत्यापन किया। पूछताछ के बाद नक्सली को वाराणसी की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गौतम यादव का पुलिस अभिरक्षा में ही इलाज किया जाएगा। हालत में सुधार होने के बाद मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 15 मई को पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के होटवाग में पुलिस और टीएसपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here