Home राज्य बिहटा-सरमेरा रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक...

बिहटा-सरमेरा रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

93
0
Jeevan Ayurveda

नालंदा

नालंदा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामला बिन्द थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग के अलीपुर मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गांव निवासी किशोर यादव के पुत्र धर्मवीर कुमार (22) के रूप में की गई है। इस हादसे में सरमेरा थाना क्षेत्र के ललन यादव का पुत्र पिंटू कुमार (25) एवं नई दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार निवासी सुनील यादव के पुत्र राजू यादव (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

Ad

बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सरमेरा थाना क्षेत्र के मिसिया गांव से नूरसराय के चंडासी गांव जा रहे थे। इसी बीच बिन्द थाना क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिन्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने धर्मवीर कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजू यादव एवं पिंटू कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, धर्मवीर कुमार की पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। वह किसी काम से सरमेरा गया हुआ था। सूचना मिलने पर वह दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। बिंद थानेदार चंदन कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान में पुलिस जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here