Home राज्य एक कपड़े को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं, फिर होने...

एक कपड़े को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं, फिर होने लगी ढिशुम-ढिशुम

72
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली
महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले नए कपड़े खरीदने का ज्यादा शौक होता है। वे किसी भी मौके पर सबसे अलग दिखने की कोशिश करती हैं। लेकिन क्या हो अगर दो महिलाओं को एक ही कपड़ा पसंद आ जाए औj दोनों उसे छोड़ने को तैयार न हों? आप कहेंगे उनमें से कोई एक बड़ा दिल दिखाते हुए उसे छोड़ देगी। लेकिन अगर ऐसा न हो तो क्लेश होना तो पक्का है। ऐसा ही नजरा देखने को मिला दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में, जहां एक कपड़े को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक कपड़ा पसंद आने पर दोनों महिलाओं में बहस होती है। जिसके बाद सूट पहनी महिला वेस्टर्न ड्रेस पहने दूसरी महिला को थप्पड़ मार देती है। इसके बाद एक थप्पड़ खाने वाली महिला उसे नीचे गिराकर पीटना चालू कर देती है। इसी दौरान तीसरी महिला बीच-बचाव के मकसद से उनके बीच आती है लेकिन वह भी मारपीट पर उतारू हो जाती है। इसके बाद कपड़ों की दुकान पर क्लेश बढ़ने लगता है।

Ad

आसपास लोग खड़े होकर इस नजारे को देखने लगते हैं। फिर दोनों मिलकर एक सूट पहने महिला के बाल पकड़कर खींचते उसे मारते दिख रही हैं। वहीं लड़ाई देखने के बाद एक महिला सूट पहने महिला को छुड़ाने की कोशिश करती है। घर के क्लेश नामक एक्स यूजर ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे 342.2K व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लोगों ने इसपर कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं।

दुकानदार की गलती है
एक यूजर ने लिखा, 'मेरा उन लोगों को टैग करने का मन कर रहा है जो 'देहाती' लोगों के बारे में लेक्चर देते है। जरा देखिए – आधुनिक कपड़े पहने हुए, फिर भी इनकी हरकतें बिल्कुल हास्यास्पद हैं। 'अच्छे कपड़े पहन लेने से मानसिकता नहीं बदल जाती, यह उसका सबसे अच्छा उदाहरण है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आंटियां पागल हो गई हैं।' तीसरे यूजर ने कहा, 'महिलाएं कपड़ों के मामले में समझौता नहीं करतीं।' चौथे यूजर ने लिखा, 'गलती दुकानदार की है, एक डिजाइन के 2 कपड़े रखने चाहिए।' पांचवे यूजर ने लिखा, सारी गलती दुकानदार की ही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here