Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस का घोषणा पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा, भाजपा घोषणा पत्र...

कांग्रेस का घोषणा पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा, भाजपा घोषणा पत्र नहीं झूठ का पुलिंदा बनाती है : बैज

24
0

रायपुर

कांग्रेस जो कहती है वह करती है। इस बार भी कांग्रेस का घोषणा पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा। 2018 में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किसान, आदिवासी, युवाओं, महिलाओं सभी से वायदा किया था और उसको पूरा किया। 2023 में हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा जायेगा। जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र और उनको किये गये वायदों को गंभीरता से लेती है तथा उस पर भरोसा भी करती है जनता जानती है कांग्रेस का घोषणा पत्र उसकी सरकार विजन डाक्यूमेंट होता है। हम आम आदमी को सशक्त बनाने योजना बनायेंगे। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहीं।

उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले ही घंटे में कांग्रेस के घोषणा पत्र को पूरा करना शुरू कर दिया था। 20 लाख किसानों का 10 हजार करोड़ कर्ज माफ किया गया, उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यसचिव को बुला कर कांग्रेस का जनघोषणा पत्र देकर यह सुनिश्चित करने को कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के हर वायदे को पूरा करने हेतु कार्य योजना बनाया जाये इसी का परिणाम था कि पौने पांच साल में भूपेश सरकार ने 36 में से 34 वायदों को पूरा कर दिखाया। तीन बार 2003, 2008, 2013 के चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के फ्रंट पेजों में जो 31 वायदा किया था उसमें से 25 को पूरा नहीं किया। कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है। कांग्रेस के लिये घोषणा पत्र वायदा निभाने का पवित्र दस्तावेज होता है, भाजपा के लिये यह एक चुनावी हथियार मात्र होता है। भाजपा ने तीन चुनावों में 2003, 08, 13 में कुल 150 से अधिक वायदे किया था जिसमें से 30 प्रतिशत भी पूरा नहीं किया।

बैज ने कहा कि भाजपा ने 2003 के चुनाव में हर जरूरतमंद बेरोजगार 12वी पास युवकों एवं युवतियों को 500 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देंगे, नही दिया। लघु एवं सीमांत किसानों को कर्जा माफ, नहीं किया। प्रत्येक आदिवासी परिवार को एक गाय, नहीं दिया। 1990 तक वन भूमि घर काबिज आदिवासियों को उनके पट्टे दिये जायेंगे, नहीं दिया। हर आदिवासी परिवार से एक को सरकार नौकरी देंगे, नहीं दिया। 2008 के चुनाव में धान पर 270 रू. बोनस, नहीं दिया। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, नहीं दिया। 2013 के चुनाव में 2100 रू. धान के समर्थन मूल्य देने का वायदा किया। 300 रू. प्रति क्विंटल प्रतिवर्ष बोनस, नहीं दिया। भाजपा इस बार भी जनता को ठगने घोषणा पत्र बनाने की नौटंकी कर रही है अबकी बार तो जनता से राय लेने की बात भी कर रहे लेकिन अब जनता भाजपा के भुलावे में नहीं आने वाली है। जनता भाजपा के घोषणा पत्र का झूठ का पुलिंदा मानती है।

Previous articleशासकीय विद्यालयों के 10 लाख विद्यार्थियों ने दी शैक्षिक ओलंपियाड की परीक्षा
Next articleCM शिवराज ने किया मेट्रो मॉडल कोच का अनावरण, अप्रैल-मई में मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here