Home छत्तीसगढ़ धमतरी की रश्मि दुबे ने जीता मिसेज शाइन का खिताब, प्रदेश स्तर...

धमतरी की रश्मि दुबे ने जीता मिसेज शाइन का खिताब, प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान

5
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

धमतरी 

Ad

प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर धमतरी की रश्मि दुबे ने प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. दिवा ऑफ छत्तीसगढ़ 2026 सीजन-7 में रश्मि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिसेज साइन का खिताब अपने नाम किया. साथ ही मिस टैलेंटेड का खिताब भी हासिल किया. पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर दो खिताब जीतने से परिवार में खुशी का माहौल है. अब रश्मि आगामी प्रतियोगिता के लिए गोवा जाने की तैयारी में जुटी हैं। 

दिवा ऑफ छत्तीसगढ़ 2026 में रश्मि दुबे ने जीता खिताब
राजधानी रायपुर के बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित "दिवा ऑफ छत्तीसगढ़" प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता मिस्टर, मिसेज और टीन कैटेगरी में आयोजित की गई थी. करीब तीन महीने पहले ऑडिशन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को दो दिवसीय आयोजन में अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करने का मौका मिला।

धमतरी की रश्मि दुबे ने पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. शुरुआती ऑडिशन में चयन के बाद उन्होंने प्रदेश स्तर पर अपनी जगह बनाई और विभिन्न चरणों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मिसेज साइन का खिताब जीत लिया. इसके साथ ही उन्हें मिस टैलेंटेड के अवार्ड से भी नवाजा गया। 

हर किसी को अपने शौक पूरा करने का संदेश
रश्मि दुबे ने बताया कि दिवा ऑफ छत्तीसगढ़ में उन्होंने मिसेज कैटेगरी में भाग लिया था. प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया. पहली बार ऐसे मंच पर पहुंचकर खिताब जीतना उनके लिए बेहद सकारात्मक और उत्साहजनक अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी रुचि और प्रतिभा के लिए ऐसे आयोजनों में एक बार जरूर हिस्सा लेना चाहिए, इससे खुद को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। 

रश्मि के पति ने किया प्रोत्साहित, कहा- आगे भी मिलेगा साथ
रश्मि के पति संतोष कुमार दुबे हेड कांस्टेबल हैं. उन्होंने पत्नी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रश्मि ने धमतरी का नाम रोशन किया है. वे हमेशा चाहते थे कि उनकी पत्नी अपने लिए कुछ करें और अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाएं. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्होंने रश्मि को प्रोत्साहित किया और हर संभव सहयोग दिया. संतोष दुबे ने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर खिताब जीतना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है. रश्मि आगे जिस भी मंच पर जाना चाहेंगी, परिवार उनका पूरा साथ देगा. रश्मि की इस उपलब्धि के बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं और अब वे अगले पड़ाव के रूप में गोवा में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here