Home छत्तीसगढ़ भोपाल से रायपुर भेजा जा रहा 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य...

भोपाल से रायपुर भेजा जा रहा 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य विभाग की कार्रवाई

7
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

खैरागढ़.

Ad

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के बाजारों में पहुंचाई जा रही 1500 किलो संदिग्ध पनीर की बड़ी खेप पुलिस ने जब्त की है। भोपाल से रायपुर जा रही पिकअप को खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा चेकपोस्ट पर पुलिस ने रोककर जांच की, तो वाहन में 30 कार्टून पनीर भरा मिला।

खाद्य सुरक्षा विभाग की शुरुआती जांच में पनीर के एनालॉग होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, इसकी वास्तविक गुणवत्ता का खुलासा लैब रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे साल्हेवारा थाना के सामने चेकपोस्ट पर पुलिस नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान भोपाल से रायपुर की ओर जा रही महिंद्रा पिकअप क्रमांक MP 04 WC 8384 को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ में चालक शिशुपाल ने बताया कि वाहन में पनीर है, जिसे भोपाल के ट्रांसपोर्ट नगर से रायपुर ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने खाद्य विभाग को सूचना दी और वाहन को जिला मुख्यालय लाकर जांच कराई।

वाहन की तलाशी में 50-50 किलो के 30 कार्टून मिले। इस तरह कुल खेप करीब 1500 किलो पनीर की थी। चालक के मुताबिक, पनीर की यह खेप रायपुर के भाठागांव स्थित आशीष जायसवाल की दुकान में पहुंचाई जानी थी। जांच के दौरान चालक पनीर की शुद्धता और गुणवत्ता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक धृतलहरे ने बताया कि पनीर की शुद्धता से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह एनालॉग पनीर प्रतीत हो रहा है। खाद्य विभाग ने पनीर के विधिक नमूने लेकर परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई ने अंतरराज्यीय खाद्य सामग्री की आपूर्ति और उसकी गुणवत्ता की जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर 1500 किलो पनीर किस गुणवत्ता का था? क्या यह सामान्य पनीर था या एनालॉग पनीर? बिना गुणवत्ता संबंधी दस्तावेजों के इतनी बड़ी खेप किन मानकों के आधार पर बाजार तक पहुंचाई जा रही थी? फिलहाल इन सवालों के जवाब खाद्य विभाग की जांच और प्रयोगशाला रिपोर्ट से ही मिल सकेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here