सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक

    10
    0
    Jeevan Ayurveda

    bplnews24:

     जयपुर
    बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. जुलाई 2025 में कपल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया था, जिसका नाम उन्होंने सारायाह रखा. बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों ने उसकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा है. न तो अब तक उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की कोई तस्वीर शेयर की है और न ही पैपराजी के कैमरे में उसकी साफ झलक देखने को मिली है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। 

    Ad

    दरअसल, सिद्धार्थ और कियारा जयपुर एयरपोर्ट पर अपनी नन्ही बेटी के साथ नजर आए. वीडियो में कपल अपनी लाडली को लेकर एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहा है. हालांकि, सारायाह का चेहरा साफ नजर नहीं आता, लेकिन उसकी एक छोटी-सी झलक जरूर देखने को मिलती है. वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है. आखिर हो भी क्यों न, जिस नन्ही परी को देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, उसकी पहली झलक जो सामने आई है। 

    दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं सिद्धार्थ-कियारा?

    सिद्धार्थ और कियारा की फैमिली में एक और नन्हे मेहमान के आने की खबर भी सामने आ चुकी है. अक्टूबर में कपल ने सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. दोनों ने एक प्यारी-सी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिला है. हमारे दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरे हुए हैं। 

    हालांकि, कियारा की डिलीवरी कब होगी, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल फैंस इस गुड न्यूज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

    मां बनने के बाद कितना बदलीं कियारा की जिंदगी?
    कियारा आडवाणी ने हाल ही में 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में मदरहुड को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि घर की जिम्मेदारियों और अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के बीच बैलेंस बनाना बिल्कुल आसान नहीं है। 

    एक्ट्रेस ने कहा कि वह अक्सर सोचती हैं कि इन दोनों दुनियाओं को इस तरह कैसे संभाला जाए कि हर वक्त किसी तरह का गिल्ट महसूस न हो. उन्होंने माना कि मां बनने के बाद 'मॉम गिल्ट' यानी बच्चे को पर्याप्त समय न दे पाने का एहसास बना रहता है. कियारा की यह बात उन तमाम वर्किंग मॉम्स से जुड़ती है, जो घर और करियर दोनों को साथ लेकर चल रही हैं। 

    फिल्मों के मामले में फिलहाल क्या है सिद्धार्थ-कियारा का हाल?
    पर्सनल लाइफ के अलावा दोनों के फिल्मी करियर की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछली बार फिल्म 'द व्वान' में नजर आए थे. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत रिस्पॉन्स मिला. वहीं, कियारा की पिछली रिलीज 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। 

    फिलहाल दोनों की किसी नई फिल्म का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. सिद्धार्थ के 'रेस 4' में नजर आने की खबरें जरूर हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है. दूसरी ओर, कियारा को लेकर चर्चा थी कि वह फिल्म 'कमाल और मीना' में दिग्गज अदाकारा मीना कुमारी का किरदार निभा सकती हैं. हालांकि, इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here