Home मध्य प्रदेश प्रदेश के इतिहास में पहली बार सब स्टेशन से जनरेटिंग यूनिट का...

प्रदेश के इतिहास में पहली बार सब स्टेशन से जनरेटिंग यूनिट का हुआ सिंक्रोनाइजेशन : ऊर्जा मंत्री तोमर

5
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

प्रदेश के इतिहास में पहली बार सब स्टेशन से जनरेटिंग यूनिट का हुआ सिंक्रोनाइजेशन : ऊर्जा मंत्री तोमर

Ad

132 केवी सब स्टेशन गोपालगंज और पेंच हाइडल पॉवर हाउस की यूनिट-2 के बीच ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न

भोपाल 
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश की विद्युत पारेषण प्रणाली की आपातकालीन तैयारियों और ग्रिड की पुनर्बहाली क्षमता का परीक्षण करने के लिए मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 132 केवी सब स्टेशन गोपालगंज (सिवनी) टी बी सी बी एवं पेंच हाइडल पावर हाउस की यूनिट-2 के समन्वय से ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया। प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशन से जनरेटिंग यूनिट को नेशनल ग्रिड की फ्रीक्वेंसी के अनुरूप सिंक्रोनाइज किया गया। यह मध्यप्रदेश क्षेत्र में भी अपनी तरह का पहला प्रयोग है।

तकनीकी प्रक्रियाओं का सफलतापूर्वक परीक्षण

एमपी स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि इस मॉकड्रिल के माध्यम से ब्लैकआउट जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में ट्रांसमिशन सिस्टम की सुरक्षित एवं क्रमबद्ध तरीके से पुनर्बहाली की प्रक्रिया का परीक्षण किया गया। अभ्यास के दौरान ग्रिड आइलैंडिंग, सिंक्रोनाइजेशन तथा वोल्टेज एवं फ्रीक्वेंसी नियंत्रण से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

ऐसी रही प्रक्रिया

सामान्यतः ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल में जनरेटर छोर से ही सिस्टम को सिंक्रोनाइज कर संबंधित सब स्टेशन में विद्युत आपूर्ति बहाल की जाती है, लेकिन इस बार एमपी ट्रांसको ने सब स्टेशन छोर से ही जनरेटिंग यूनिट को सिंक्रोनाइज करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की।

इस प्रक्रिया के तहत पहले पेंच हाइडल पावर हाउस की यूनिट-2 को आइलैंडिंग किया गया। इसके बाद पूरी कार्ययोजना के अनुसार गोपालगंज सब स्टेशन में स्थापित बे कंट्रोल यूनिट के इंटरनल फीचर की सहायता से पेंच हाइडल यूनिट-2 की बस तक विद्युत आपूर्ति पहुंचाई गई। इसके पश्चात जनरेटिंग यूनिट का सिंक्रोनाइजेशन किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में सब स्टेशन स्तर से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने और जनरेटिंग यूनिट को सिंक्रोनाइज करने की तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन हुआ।

क्या है ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल

ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल एक तकनीकी अभ्यास है, जिसमें यह परीक्षण किया जाता है कि यदि किसी कारणवश पूरा ग्रिड फेल हो जाए, तो बाहरी विद्युत आपूर्ति के बिना पावर हाउस को किस प्रकार चालू किया जा सकता है और चरणबद्ध तरीके से विद्युत प्रणाली को पुनः कैसे बहाल किया जा सकता है। इस अभ्यास से आपातकालीन परिस्थितियों में ग्रिड की पुनर्बहाली के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकी प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जांच होती है।

वास्तविक परिस्थितियों में किया गया तकनीकी परीक्षण

गुप्ता ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान 33 केवी के तीन फीडरों पर लगभग एक घंटे तक अस्थायी रूप से विद्युत व्यवधान रहा। इससे सिस्टम रिस्टोरेशन के विभिन्न चरणों का वास्तविक परिस्थितियों में परीक्षण किया जा सका। पूरी प्रक्रिया के दौरान स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर जबलपुर, फील्ड स्टाफ और संबंधित कंट्रोल रूम के बीच समन्वय बनाए रखा गया। सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अभ्यास संपन्न किया गया।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here