Home मध्य प्रदेश डीजे की तेज धमक से घरों में गिरे बर्तन, जुलूस में खुलेआम...

डीजे की तेज धमक से घरों में गिरे बर्तन, जुलूस में खुलेआम चली प्रतिबंधित कार्बाइड गन

42
0
Jeevan Ayurveda

bplnews24:

 ग्वालियर

Ad

ईद मिलादुन्नवी पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर में जुलूस निकाला। सुबह करीब 11.30 बजे सागरताल से जुलूस प्रारंभ हुआ और शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ फूलबाग स्थित मोती मस्जित पहुंचा। जुलूस में शामिल लोगों ने जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाईं। जुलूस में कई साउंड सिस्टम पर म्यूजिक बजाया गया। कई जगह तो साउंड सिस्टम की धमकी घरों के अंदर पहुंची और बर्तन तक गिर गए। इतना ही नहीं खुलेआम कार्बाइड गन से पटाखे फोड़े गए।

लोग अभद्रता पर हुए उतारू

सागरताल से जैसे ही जुलूस प्रारंभ हुआ तो साथ में साउंड सिस्टम लगी गाड़ियां चलने लगीं। काफी तेज आवाज में साउंड सिस्टम चलाया जा रहा था। जिससे यहां से निकल रहे लोगों से लेकर रहवासियों तक को असुविधा होने लगी। बहोड़ापुर इलाके में जैसे ही साउंड सिस्टम की आवाज धीमी करने के लिए बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार फोर्स के साथ पहुंचे और उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों को टोका तो यह लोग अभद्रता पर उतारू हो गए।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here